मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

हिमाचल प्रदेश में सर्द रातों ने बढ़ाई ठिठुरन

सार

हिमाचल प्रदेश में सर्द रातों ने बढ़ाई ठिठुरन, 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया तापमान

1 मिनट
हिमाचल प्रदेश में सर्द रातों ने बढ़ाई ठिठुरन
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अपने तेवर दिखाना शुरु कर दिया है जहां दिन में धूप खिलने से गर्मी का अहसास अभी भी बना हुआ है तो वहीं रातें काफी सर्द होती जा रही है । न्यूनतम तापमान में कमी आने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों की सड़कों पर कोहरा जमने लगा है। मनाली-लेह, दारचा-शिकुंला व कोकसर-लोसर मार्ग पर इस कारण फिसलन बढ़ गई है। यहां वाहनों की आवाजाही में भी कमी दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। तीन स्थानों पर यह माइनस में है। राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ रहा। मैदानी क्षेञों सहित ऊपरी इलाकों में भी दिन के समय धूप खिलने से मौसम साफ बना रहा । माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 15 नवंबर तक माैसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं हवा में ठंडक बरकरार रहेगी। अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में कोई बड़ी वृद्धि नहीं होगी। न्यूनतम तापमान शिमला 9.0 सुंदरनगर 8.5 भुंतर 6.1 कल्पा 1.5 धर्मशाला 9.8 ऊना 11.4 नाहन 11.6 केलांग -2.0 पालमपुर 7.0 सोलन 7.5 मनाली 4.1 कांगड़ा 8.6 मंडी 9.1 बिलासपुर 12.9 हमीरपुर 9.2 कुफरी 8.1 कुकुमसेरी 2.9 नारकंडा 6.0 रिकांगपिओ 4.5 पांवटा साहिब 16.0, डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

इस खबर को शेयर करें