मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

बेशक भगवान ने नहीं दी सृष्टि को दृष्टी पर आवाज ने लूट ली महफिल

सार

दृष्टि बाधित सृष्टि चौहान ने मांडव्य उत्सव सांस्कृतिक संध्या में दी धमाकेदार प्रस्तुति

2 मिनट
बेशक भगवान ने नहीं दी सृष्टि को दृष्टी पर आवाज ने लूट ली महफिल
मंडी: हिमाचल प्रदेश सरकार व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विशेष योग्यता प्राप्त संस्थान सुंदरनगर की दिव्यांग(दृष्टि बाधित) छात्रा सृष्टि चौहान ने मांडव्य उत्सव मेला की तीसरी संध्या में धमाकेदार प्रस्तुति दी जिसकी अब हर कोई तारीफ कर रहा है। सृष्टि चौहान ने तीसरी संध्या में बॉलीवुड के ऐसे लहरा के तू आ गई दो गाने गाए और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सृष्टि चौहान मुंबई में सा रे गा मा पा जैसे बड़े मंच पर भी अपनी आवाज का लोहा मनवा चुकी है। वहीं मेलों की बात करे तो वे अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि और दशहरा मेले की सांस्कृतिक संध्या में भी प्रस्तुति दे चुकी हैं।सृष्टि चौहान दिव्यांग स्कूल सुंदरनगर की ग्यारहवीं की छात्रा है और वे कुल्लू की रहने वाली है।सृष्टि के परिवार में उनके माता पिता और एक भाई व बहन हैं माता पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। वहीं हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था की अध्यक्ष हेमलता पठानिया ने बताया कि सृष्टि चौहान दिव्यांग होने के बावजूद भी सा रे गा मा पा जैसे मंच पर पहुंच कर प्रदेश का नाम रोशन किया है और ऐसे बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय व लोकल मेलों में प्रस्तुति देने का मौका देना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन जहां अंतर्राष्ट्रीय मेलों में अंतर राष्ट्रीय कलाकारों को मोटी रकम देकर बुलाया जाता है वहीं छोटी मोटी राशि देकर इन दिव्यांग कलाकारों का मनोबल भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि दिव्यांग बच्चों में काफी प्रतिभा है पर उन्हें उचित मंच देने की जरूरत है तो उन्हें भी मेले के दौरान मौका दिया जाए और प्रोत्साहन राशि दी जाए ताकि उनका मनोबल बढ़ाया जा सके। बता दें कि सृष्टि ने इससे पहले भी कई संगीत प्रतियोगिताओं में भाग है जिसमें रेडियो उडान, सक्षम हिमाचल प्रदेश संगीत प्रतियोगिता और स्वर माधुरी प्रतियोगिता प्रमुख है। वहीं वॉइस ऑफ सक्षम हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित ऑनलाइन संगीत प्रतियोगिता जोकि हेलन केलर के 142 वे जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर करवाई गई है जिसमें तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

इस खबर को शेयर करें