मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

मंडी भराड़ी पुल से युवक ने लगाई छलांग, पुलिस ने शुरू की तलाश

सार

प्रत्यक्षदर्शी ने दी सूचना, मौके पर मिली बाइक, जांच में जुटी पुलिस

2 मिनट
मंडी भराड़ी पुल से युवक ने लगाई छलांग, पुलिस ने शुरू की तलाश
बिलासपुर। किरतपुर नेरचौक फोरलेन में मंडी भराड़ी पुल के पास रविवार को एक युवक द्वारा पुल से छलांग लगाने की घटना सामने आई है। यह घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने अचानक पुल से नीचे छलांग लगा दी, जिसे पास से गुजर रहे एक वाहन चालक ने अपनी आंखों से देखा। उसने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही झंडूता थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छलांग लगाने वाला युवक अम्बोह भोटा जिला हमीरपुर का रहने वाला है तथा वर्तमान में बद्दी में नौकरी करता था। पुल के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, जो कि एचपी 21सी 8808 नंबर की है। आरटीओ रजिस्ट्रेशन के अनुसार यह बाइक राजीव कुमार पुत्र जागीर सिंह, निवासी गांव अम्बोहा, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर के नाम से दर्ज है। वहीं, पुल के नीचे गोविंद सागर झील का क्षेत्र होने के कारण राहत दल को युवक की तलाश में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस की टीम स्थानीय गोताखोरों और फायर ब्रिगेड की सहायता से झील में तलाश अभियान चला रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार युवक बीते कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था, हालांकि अब तक घटना के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना झंडूता पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, बिलासपुर एसपी संदीप धवल का कहना है कि अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन झील में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। युवक की पहचान और बरामदगी के बाद ही सारा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

इस खबर को शेयर करें