मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

बघाट बैंक लोन डिफॉल्टर प्रेम नाथ जसवाल गिरफ्तार, ₹16.63 लाख का बकाया, कोर्ट में पेश

सार

बघाट बैंक लोन डिफॉल्टर प्रेम नाथ जसवाल गिरफ्तार, ₹16.63 लाख का बकाया, कोर्ट में पेश

2 मिनट
बघाट बैंक लोन डिफॉल्टर प्रेम नाथ जसवाल गिरफ्तार, ₹16.63 लाख का बकाया, कोर्ट में पेश
सोलन, 29 अक्तूबर बघाट अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक सोलन से लिए गए ₹16,63,274 रुपये के लोन की अदाfयगी न करने पर कोर्ट ऑफ कलेक्टर-कम-असिस्टेंट रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसायटीज़ सोलन द्वारा जारी वारंट के तहत प्रेम नाथ जसवाल निवासी शांति निवास, सन्नी साइड सोलन को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जानकारी के अनुसार, प्रेम नाथ जसवाल ने बघाट बैंक सोलन से ऋण लिया था, परंतु तय अवधि में रकम वापस नहीं की। बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहा था। ऐसे में कोर्ट ऑफ कलेक्टर-कम-असिस्टेंट रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसायटीज़ सोलन ने 25 अक्तूबर 2025 को 75(A) ऑफ द लैंड रेवेन्यू एक्ट 1954 के तहत उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वारंट की अनुपालना करते हुए पुलिस चौकी शहर सोलन की टीम ने 29 अक्तूबर 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इस मामले में बघाट बैंक से ऋण लेने वाले कुल 22 डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोलन जिले के 9 डिफॉल्टरों में से 3 को पुलिस गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है, 3 ने आत्मसमर्पण किया है और शेष 3 की तलाश जारी है। वहीं, शिमला और सिरमौर जिलों के 13 डिफॉल्टरों के गिरफ्तारी वारंट संबंधित जिलों की पुलिस को भेजे गए हैं। बघाट बैंक सोलन से ₹16.63 लाख का लोन न चुकाने पर प्रेम नाथ जसवाल की गिरफ्तारी इस कार्रवाई का पहला बड़ा उदाहरण बनी है।

इस खबर को शेयर करें