वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के 29 एनसीसी कैडेट्स ने रचा इतिहास, भारतीय सेना में बने 'अग्निवीर'

वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के 29 एनसीसी कैडेट्स ने रचा इतिहास, भारतीय सेना में बने 'अग्निवीर'
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के 29 एनसीसी कैडेट्स ने रचा इतिहास, भारतीय सेना में बने 'अग्निवीर'

Published:

मंडी

वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक सिद्ध हुआ है। महाविद्यालय में स्थापित एनसीसी एयर विंग एवं आर्मी विंग के कुल 29 कैडेट्स ने भारतीय सेना में ‘अग्निवीर’ के रूप में चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल महाविद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि संपूर्ण मंडी जनपद और हिमाचल प्रदेश को भी गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्रशासन और एनसीसी इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से एक विशेष बधाई पोस्टर भी जारी किया गया है。

एयर विंग से 11 और आर्मी विंग से 18 कैडेट्स का हुआ चयन

एनसीसी वायु सेना विंग मंडी के फ्लाइट कमांडर एवं एनसीसी अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने बताया कि एनसीसी एयर विंग से कुल 11 कैडेट्स का चयन भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में हुआ है। चयनित कैडेट्स में सुनील, आशीष, नागेश्वर, अभिषेक, देवांश, नागेंद्र, दीपक, हिमांशु, नितीश, युगेंदर और वीरेंद्र शामिल हैं।

विशेष बात यह है कि एयर विंग के कैडेट नागेंद्र ने राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस शिविर (RDC), नई दिल्ली–2026 में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू के कमांडिंग ऑफिसर कुणाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में इन कैडेट्स को उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया गया है।

दूसरी ओर, एनसीसी आर्मी विंग के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट डॉ. बलबीर सिंह ने जानकारी दी कि आर्मी विंग के 18 कैडेट्स ने भारतीय सेना (अग्निवीर–2026) में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

चयनित कैडेट्स में अंशुल कुमार, रोहन, अंशुल, जितेन, तुपेंद्र, विजय कुमार, प्रशांत, साहिल, सुजल, प्रवीण, हेमराज, राहुल, वेद प्रकाश, प्राकुल, अरमान, पार्थिक दीपक, सोनू एवं मनीष राणा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

'एकता और अनुशासन' के मूल मंत्र से मिली सफलता: प्राचार्य

इस गौरवपूर्ण सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि यह संपूर्ण महाविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। कैडेट्स ने एनसीसी के मूल मंत्र ‘एकता और अनुशासन’ को आत्मसात करते हुए यह विशिष्ट उपलब्धि अर्जित की है, जो अन्य विद्यार्थियों को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगी।

प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन के कुशल मार्गदर्शन में महाविद्यालय के 14 से अधिक एनसीसी कैडेट्स भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर तथा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर राष्ट्रपति कमीशन प्राप्त कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में भी संस्थान के कैडेट पंकज ठाकुर, विनय ठाकुर, संघर्ष ठाकुर और पुलकित कपूर ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) चेन्नई तथा कैडेट अंगद सिंह, अजय कुमार व वीरेंद्र चंदेल ने एयर फोर्स अकादमी, हैदराबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया था।

इसके अतिरिक्त, फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमनलाल क्रांति सिंह के कुशल मार्गदर्शन में महाविद्यालय के 6 कैडेट्स युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम (YEP) के अंतर्गत बांग्लादेश, रूस, वियतनाम, कज़ाखस्तान तथा भारत–भूटान शिविरों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

वर्तमान में महाविद्यालय में एनसीसी वायु सेना विंग की कमान फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन, आर्मी विंग की कमान लेफ्टिनेंट बलवीर सिंह और गर्ल्स आर्मी विंग की कमान केयरटेकर ऑफिसर डॉ. कविता संभाल रही हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित कैडेट्स और उनके अभिभावकों को इस स्वर्णिम सफलता पर हार्दिक बधाई दी है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें