कहा- लोगों का सुख-दुख ही मेरा सुख-दुख, सरकार हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध
विधायक सुजानपुर कैप्टन रंजीत ने कहा कि वह और उनकी सरकार प्रदेश के लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। जनता का सुख-दुख ही उनका सुख-दुख है और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक ने यह बात शनिवार को सुजानपुर शहर के वार्ड नंबर चार डोली में एक प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता का चेक प्रदान करने के बाद कही।
बीमारी के इलाज के लिए मिली एक लाख रुपये की सहायता
विधायक ने उपमंडल सुजानपुर अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे तहसीलदार प्रवीण ठाकुर के माध्यम से वार्ड नंबर चार डोली के एक परिवार को राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई गई एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।
यह सहायता परिवार के सदस्य के बीमारी के इलाज के लिए प्रदान की गई है।
देरी पंचायत के परिवार को भी मिली राहत राशि
इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र की देरी पंचायत के एक परिवार को भी 30 हजार रुपये की राहत राशि का चेक प्रदान किया गया।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी सहायता पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है।
अब तक दो दर्जन परिवारों को दी मदद
कैप्टन रंजीत ने बताया कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक करीब दो दर्जन जरूरतमंद परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता जारी रहेगी।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube