मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

महिला ने सफाई कर्मचारी पर मढ़ा मोबाइल चोरी का आरोप, सच सामने आते ही बिना माफी मांगे खिसकी

सार

सोलन शहर के चिल्ड्रन पार्क स्थित सुलभ शौचालय परिसर में आज उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महि

2 मिनट
महिला ने सफाई कर्मचारी पर मढ़ा मोबाइल चोरी का आरोप, सच सामने आते ही बिना माफी मांगे खिसकी

सोलन

सोलन शहर के चिल्ड्रन पार्क स्थित सुलभ शौचालय परिसर में आज उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने वहां तैनात एक बेकसूर कर्मचारी पर मोबाइल चोरी का गंभीर आरोप लगा दिया। काफी देर तक चले हंगामे और मानसिक प्रताड़ना के बाद जब सच्चाई सामने आई, तो महिला की संवेदनहीनता देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला चिल्ड्रन पार्क के पास स्थित सुलभ शौचालय का उपयोग करने आई थी। बाहर निकलने के बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि उसका मोबाइल फोन गायब है। महिला ने सीधे तौर पर वहां काम कर रहे सफाई कर्मचारी पर चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

बेगुनाह पर दबाव: महिला का व्यवहार इतना आक्रामक था कि उसने कर्मचारी को पुलिस के हवाले करने और सख्त कार्रवाई की धमकी दी।

कर्मचारी की बेबसी: मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, गरीब कर्मचारी हाथ जोड़कर अपनी बेगुनाही की गुहार लगाता रहा, लेकिन महिला ने उसकी एक न सुनी।

सच आया सामने, तो उड़े महिला के होश

हंगामे के बीच जब वहां मौजूद कुछ लोगों ने मामले को शांत करवाने की कोशिश की और महिला के सामान की फिर से जांच करने को कहा, तो सच्चाई कुछ और ही निकली।

गहनता से तलाशी लेने पर पता चला कि महिला का मोबाइल फोन कहीं चोरी नहीं हुआ था, बल्कि किसी दुकान में भूल आई थी और महिला के तेवर एकदम ठंडे पड़ गए। जिस कर्मचारी को वह कुछ ही देर पहले चोर कह रही थी और जिस पर सार्वजनिक रूप से चिल्ला रही थी, उसे एक बार 'सॉरी' बोलना भी उसने उचित नहीं समझा। महिला बिना किसी पछतावे या माफी के चुपचाप मौके से चली गई।

चर्चा का विषय बनी महिला की संवेदनहीनता

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों और अन्य कर्मचारियों में इस बात को लेकर काफी रोष है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि किसी गरीब की ईमानदारी पर शक करना और फिर गलती साबित होने पर माफी तक न मांगना बेहद शर्मनाक है। ऐसे व्यवहार से समाज में मेहनत करने वाले लोगों का मनोबल टूटता है।

इस खबर के विषय

  • mobile theft
  • false accusation
  • women's safety
  • public toilet incident

इस खबर को शेयर करें