मेघू मोड़ पर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; बिजली बोर्ड के टी-मेट समेत दो युवक 'चिट्टे' के साथ दबोचे

मेघू मोड़ पर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; बिजली बोर्ड के टी-मेट समेत दो युवक 'चिट्टे' के साथ दबोचे
मेघू मोड़ पर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; बिजली बोर्ड के टी-मेट समेत दो युवक 'चिट्टे' के साथ दबोचे

Published:

मंडी।

मंडी जिले में नशे की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है। सोमवार देर शाम जंजैहली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने बगस्याड़ के मेघू मोड़ पर दो युवकों को तीन ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकावरी तथा मुरहाग पंचायतों से जुड़े ये दोनों युवक संदिग्ध गतिविधि करते दिखे। टीम ने तुरंत उन्हें रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

दोनों आरोपी स्थानीय निवासी हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान मोहन सिंह (36) और लाल सिंह (26) के रूप में हुई है। दोनों मंडी जिले के रहने वाले हैं। उधर, एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर गहन छानबीन कर रही है। चिट्टे की आपूर्ति शृंखला, मुख्य स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

लाल सिंह लाल सिंह उर्फ पप्पू (26) विद्युत बोर्ड में बतौर टी-मेट तैनात हैं। पहले फरवरी 2025 के भलवाड़ चिट्टा प्रकरण में मुख्य आरोपी रूबल के साथ बैंक ट्रांजेक्शन और सीडीआर से जुड़ा था।

उस मामले में विभागीय चार्जशीट हो चुकी है और वह कोर्ट ट्रायल का सामना कर रहा था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता सुमित चौहान ने शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए सख्त एक्शन लेने की बात कही है।

चिट्टे की लत में कई युवा

शिकावरी पंचायत इस क्षेत्र की पढ़ी-लिखी और सरकारी नौकरियों से जुड़ी पंचायत मानी जाती है। यहां कई संभ्रांत परिवार हैं, लेकिन हाल के दिनों में चिट्टे की लत ने कई युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

बगस्याड़, मुरहाग, थुनाग, शिकावरी, लंबाथाच और जंजैहली क्षेत्रों में नशे के आदी युवकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये युवा महंगे नशे के चक्कर में चोरी जैसी घटनाओं तक को अंजाम देने लगे हैं। थुनाग के एक सुनार ने हाल ही में एक युवक से गहने खरीदने से मना कर दिया था, क्योंकि उसकी हालत देखकर शक हुआ।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें