कांग्रेस सरकार से जनता का विश्वास पूरी तरह उठा, गारंटियां हुईं पूरी तरह फेल : श्रीकांत शर्मा

कांग्रेस सरकार से जनता का विश्वास पूरी तरह उठा, गारंटियां हुईं पूरी तरह फेल : श्रीकांत शर्मा
कांग्रेस सरकार से जनता का विश्वास पूरी तरह उठा, गारंटियां हुईं पूरी तरह फेल : श्रीकांत शर्मा

Published:

पालमपुर।

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने पालमपुर नगर निगम चुनाव के शंखनाद के साथ ही कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। पालमपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह खो चुकी है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनावों के समय दी गई कांग्रेस की गारंटियां अब पूरी तरह "गुल" हो चुकी हैं और जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। शर्मा ने दावा किया कि आगामी नगर निगम चुनाव में जनता कमल का बटन दबाकर कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

5000 करोड़ का मास्टर प्लान और एरियल सर्वे का वादा

श्रीकांत शर्मा ने पालमपुर के विकास के लिए भाजपा का 'विजन' साझा करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से शहर के लिए 5000 करोड़ रुपये का विकासात्मक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

उन्होंने घोषणा की कि नगर निगम में भाजपा की जीत के बाद पूरे क्षेत्र का एरियल सैटेलाइट सर्वे करवाया जाएगा। इस सर्वे के आधार पर ट्रैफिक जाम, पार्किंग और अन्य बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की जाएगी, जिसमें अंडरपास, फ्लाईओवर और पुलों का निर्माण शामिल है।

सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं पर जोर

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिला सुरक्षा और आधुनिक शहरी सुविधाओं को प्राथमिकता दी है। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पालमपुर को सुरक्षित बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड में CCTV कैमरों का जाल बिछाया जाएगा ताकि 24x7 निगरानी सुनिश्चित हो सके।

इसके अलावा, बुजुर्गों के लिए विशेष पार्क, बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क और युवाओं के लिए ओपन जिम विकसित किए जाएंगे। उन्होंने पालमपुर को स्वच्छ और आधुनिक शहर बनाने का संकल्प दोहराया।

पर्यटन सर्किट और शहीदों को सम्मान

वीरभूमि पालमपुर की अस्मिता को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रभारी ने कहा कि शहर के चारों प्रवेश द्वारों को शहीदों के नाम पर विकसित किया जाएगा और एक भव्य शहीद स्मारक का निर्माण होगा।

पालमपुर को पर्यटन मानचित्र पर उभारने के लिए स्थानीय व्यापारियों और होटल संचालकों के सहयोग से एक विशेष पर्यटन सर्किट तैयार किया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

कार्यकर्ताओं को 'घर-घर' जाने का आह्वान

सम्मेलन के अंत में श्रीकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतरने के निर्देश दिए। उन्होंने आह्वान किया कि भाजपा का संकल्प पत्र और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुँचाया जाए।

उन्होंने विश्वास जताया कि पालमपुर की प्रबुद्ध जनता विकास के नाम पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

बीबीएमबी एरियर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को बड़ी राहत, 20 साल में मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली: नरेश चौहान

बीबीएमबी एरियर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को बड़ी राहत, 20 साल में मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली: नरेश चौहान

बीबीएमबी के लंबित बिजली एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल के लिए बड़ी जीत बताते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने अगले 20 वर्षों...

पूरा पढ़ें (Read More) →
हमीरपुर के सम्मू गांव में नहीं मनाई जाती दिवाली, सात पीढ़ियों तक त्योहार न मनाने का है श्राप

हमीरपुर के सम्मू गांव में नहीं मनाई जाती दिवाली, सात पीढ़ियों तक त्योहार न मनाने का है श्राप

देशभर में दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सम्मू गांव में इस त्योहार को लेकर कोई उत्साह नहीं दिखता। ग्रामीणों के अनुस...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी फैसले का श्रेय लेने की होड़ बंद करे सुक्खू सरकार, 300 यूनिट बिजली की गारंटी पूरी करे: जयराम ठाकुर

बीबीएमबी फैसले का श्रेय लेने की होड़ बंद करे सुक्खू सरकार, 300 यूनिट बिजली की गारंटी पूरी करे: जयराम ठाकुर

बीबीएमबी बिजली हिस्सेदारी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर फै...

पूरा पढ़ें (Read More) →
पहाड़ों में आज होगा पारंपरिक आग के खेल ‘हुशू’ का समापन, आधुनिकता के दौर में विलुप्त होने की कगार पर अनूठी लोक परंपरा

पहाड़ों में आज होगा पारंपरिक आग के खेल ‘हुशू’ का समापन, आधुनिकता के दौर में विलुप्त होने की कगार पर अनूठी लोक परंपरा

हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में सदियों से चली आ रही पारंपरिक लोक परंपरा ‘हुशू’ का आयोजन आज संपन्न होगा। दुर्गा अष्टमी की रात से शुरू होकर दीपावली से एक दिन पह...

पूरा पढ़ें (Read More) →
हिमाचल के हक और संसाधनों पर सुक्खू सरकार के बड़े फैसले, कानूनी लड़ाई से मिले अधिकार: राजेश धर्माणी

हिमाचल के हक और संसाधनों पर सुक्खू सरकार के बड़े फैसले, कानूनी लड़ाई से मिले अधिकार: राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने हिमाचल के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्ष...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें