संतोषगढ़ में 21-22 जनवरी को सजेगा ऐतिहासिक 'जोड़ मेला', फतेह यात्रा से होगा आगाज

संतोषगढ़ में 21-22 जनवरी को सजेगा ऐतिहासिक 'जोड़ मेला', फतेह यात्रा से होगा आगाज
संतोषगढ़ में 21-22 जनवरी को सजेगा ऐतिहासिक 'जोड़ मेला', फतेह यात्रा से होगा आगाज

Published:

संतोषगढ़ (ऊना): नगर परिषद संतोषगढ़ में इस वर्ष भी वार्षिक ऐतिहासिक 21-22 जनवरी जोड़ मेला एवं घल्लू घारा दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री गुरु रविदास जोड़ मेला कमेटी के जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह ने रविवार को आयोजित एक पत्रकारवार्ता में मेले के कार्यक्रम और इसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारियां साझा कीं।

संत मीरा बाई को समर्पित होगा इस वर्ष का मेला

बलवंत सिंह ने बताया कि इस वर्ष का जोड़ मेला संत मीरा बाई को समर्पित किया गया है। पत्रकारवार्ता के दौरान मेले के संस्थापक स्वर्गीय पूर्व विधायक शिंगारा राम सहूंगड़ा की पत्नी सुमन देवी सहूंगड़ा, बेटा कुंवर जगवीर सिंह सहूंगड़ा, संयुक्त संघर्ष समिति के चेयरमैन बलवीर सिंह बग्गा और गुरु रविदास सभा के प्रधान एडवोकेट कुलविंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मंदिर प्रकरण और संघर्ष की गौरव गाथा

मेले की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बलवंत सिंह ने कहा कि वर्ष 2005 में संतोषगढ़ में गुरु रविदास महाराज के मंदिर को गिराने की एक साजिश रची गई थी। मंदिर को बचाने के लिए समाज ने कड़ा संघर्ष किया, जिसमें पूर्व विधायक शिंगारा राम सहूंगड़ा सहित 103 क्रांतिकारियों को 35 दिनों तक जेल की यातनाएं सहनी पड़ीं।

अंततः समाज के संघर्ष की जीत हुई, तत्कालीन सरकार को झुकना पड़ा, सभी केस वापस हुए और मंदिर का भव्य निर्माण हुआ। इसी विजय को 'फतेह दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा:

मेले का शुभारंभ ऐतिहासिक गुरु रविदास मंदिर से 'फतेह यात्रा' के साथ होगा। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा ऊना मुख्यालय और बहडाला होते हुए वापस संतोषगढ़ पहुंचेगी। इस दिन पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गड़ी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के वरिष्ठ उप प्रधान कश्मीरी लाल सिंघा, सचिव मनोहर भीसी, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सहित बलराम महे, राज कुमार, सुलिंदर व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें