श्री नैना देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब: रविवार की छुट्टी पर 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

श्री नैना देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब: रविवार की छुट्टी पर 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
श्री नैना देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब: रविवार की छुट्टी पर 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Published:

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में रविवार की छुट्टी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आज माता के दरबार में लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज भीड़ थोड़ी कम रही, लेकिन पड़ोसी राज्यों से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही जारी रहा।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के द्वार सुबह 4:00 बजे ही दर्शनों के लिए खोल दिए गए थे। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दोपहर की आरती के समय भीड़ इतनी बढ़ गई कि कतारें फ्लाइओवर को पार कर गई थीं।

व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा पूर्व सैनिकों (Ex-servicemen) ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित किया। होमगार्ड के जवानों ने मोर्चा संभाला और यह सुनिश्चित किया कि सभी श्रद्धालु लाइनों में लगकर शांतिपूर्वक दर्शन करें। सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा बलों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई।

समाज सेवी संस्थाओं की सराहनीय पहल

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजाब की विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं द्वारा मंदिर के मुख्य प्रवेश और निकासी द्वार पर चाय और पानी का लंगर लगाया गया था। कड़ाके की ठंड और लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं ने इस सेवा की खूब सराहना की।

श्रद्धालुओं का अनुभव

मीडिया से बातचीत में श्रद्धालुओं ने बताया कि भीड़ होने के बावजूद मंदिर न्यास द्वारा किए गए इंतजाम संतोषजनक थे। उन्होंने कहा कि लाइनों में व्यवस्थित तरीके से दर्शन हो रहे हैं और संस्थाओं द्वारा की गई खान-पान की व्यवस्था से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें