चित्रलेखा की भागवत कथा से पांवटा साहिब भक्तिमय, नगर परिषद मैदान में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

चित्रलेखा की भागवत कथा से पांवटा साहिब भक्तिमय, नगर परिषद मैदान में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
चित्रलेखा की भागवत कथा से पांवटा साहिब भक्तिमय, नगर परिषद मैदान में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Published:

पांवटा साहिब: पांवटा साहिब के नगर परिषद मैदान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा इन दिनों श्रद्धा और आस्था का केंद्र बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक चित्रलेखा जी अपनी मधुर, ओजस्वी और भावपूर्ण वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर रही हैं। कथा सुनने के लिए क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पांवटा साहिब पहुंच रहे हैं।

रविवार को कथा स्थल पर हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पूरा पंडाल खचाखच भर गया, जबकि आसपास के क्षेत्र में भी लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। जय श्रीकृष्ण और हरि नाम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कथावाचक चित्रलेखा जी देश-विदेश में अपनी कथाओं के लिए जानी जाती हैं। वे श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति मार्ग, संस्कार, नारी सम्मान और मानव जीवन के मूल्यों पर सरल एवं भावनात्मक ढंग से प्रकाश डालती हैं।

उनकी कथा शैली की विशेषता यह है कि वे धार्मिक प्रसंगों को आम जनजीवन से जोड़कर प्रस्तुत करती हैं, जिससे हर वर्ग के लोग कथा से आत्मिक रूप से जुड़ते हैं।

इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में शाम सुख मंडल के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मंडल सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए पिछले छह महीनों से लगातार तैयारियां की जा रही थीं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हिमाचल प्रदेश में, विशेष रूप से पांवटा साहिब क्षेत्र का अब तक का एक बड़ा और ऐतिहासिक धार्मिक कार्यक्रम है।

कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। सेवादार पूरे समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें