दूध देने वाले युवक ने ही रची थी बौद्ध भिक्षु की हत्या की साजिश, लूट के लालच में दोस्तों संग मिलकर दी वारदात को अंजाम

Published:

मंडी।

मंडी जिला के रिवालसर में गत 3 मार्च को हुई महिला बौद्ध भिक्षु की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या का मुख्य सूत्रधार कोई और नहीं, बल्कि भिक्षुणी को दूध पहुंचाने वाला युवक गगन ही निकला। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने लूटपाट के इरादे से इस खूनी खेल को अंजाम दिया था।

पुलिस के लिए यह मामला काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन आधुनिक तकनीक ने कातिलों तक पहुँचने में मदद की। आरोपियों ने वारदात के बाद भिक्षुणी का मोबाइल फोन चुरा लिया था। जैसे ही फोन सक्रिय हुआ, पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई।

मौके से जुटाए गए डीएनए सैंपल से यह साफ हो गया था कि आरोपी पुरुष हैं। डंप डाटा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) ने सबूतों को और पुख्ता किया। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने करीब 50 से अधिक संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की।

जांच में सामने आया कि बौद्ध भिक्षुणी दूध के लिए स्थानीय निवासी गगन की दादी पर निर्भर थी। गगन अक्सर वहां दूध पहुंचाने जाता था और इसी दौरान उसने भिक्षुणी के पास रखी नकदी और सोने-चांदी के गहनों की रैकी कर ली थी। नशे की लत और जल्द अमीर बनने के लालच में उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूटपाट का खौफनाक प्लान बनाया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चंडीगढ़, मोहाली और बिलासपुर फरार हो गए थे। पुलिस की मुस्तैदी से तीनों को दबोच लिया गया। गगन कुमार (मुख्य आरोपी) निवासी गांव सरकीधार, इसे कुल्लू के कसोल से गिरफ्तार किया गया। दो अन्य साथी इन्हें मंडी के बल्ह स्थित उनके घरों से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों ने लूट के इरादे से महिला बौद्ध भिक्षु की हत्या की थी। हमारे पास तकनीकी साक्ष्य और रिकवर किया गया मोबाइल फोन है, जो कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत साबित होंगे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें