पंजगाई में सनसनीखेज चोरी: पूर्व प्रधान के घर से 18 लाख नकदी व लाखों के जेवरात उड़ाए

CCTV footage of armed robbers involved in the theft
CCTV footage of armed robbers involved in the theft

Published:

बरमाणा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत पंजगाई में एक बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गांव के बीच स्थित पूर्व प्रधान सुशील शर्मा उर्फ बब्बू के घर को निशाना बनाते हुए हथियारबंद बदमाश करीब 18 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि यह नकदी हाल ही में जमीन खरीदने के लिए बैंक से निकाली गई थी।

घटना देर रात करीब 1:30 बजे की है, जब पूरा परिवार सो रहा था। बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से घर में सेंध लगाई और उस कमरे का ताला तोड़ दिया, जहां नकदी और आभूषण रखे थे।

उस समय कमरे का एसी खराब होने के कारण परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, बदमाशों ने सोने वाले कमरे के बाहर भारी पत्थर रख दिया, ताकि कोई बाहर न निकल सके और उनकी योजना में बाधा न आए। इससे साफ है कि चोर पूरी तैयारी और घर की जानकारी के साथ आए थे।

घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार के सदस्य को कुछ संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। सतर्क होने पर बदमाश तेजधार हथियार और डंडे लहराते हुए मौके से फरार हो गए। उनका पीछा भी किया गया, लेकिन आरोपी जंगल की ओर भाग निकले।

इस दौरान कुछ नकदी रास्ते में गिरने की भी बात सामने आई है। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें बदमाशों की गतिविधियां कैद बताई जा रही हैं।

गौरतलब है कि यह वारदात किसी सुनसान स्थान पर नहीं, बल्कि गांव के बीचों-बीच स्थित घर में हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें