शाहतलाई मंदिर निर्माण हेतु अपनी श्रद्धा अनुसार जसपाल भट्टी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ ₹6 लाख की दान सेवा दी

Published:

झंडूता।

सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर, शाहतलाई के ऐतिहासिक 'माता रतनो लस्सी-रोटी मंदिर' के जीर्णोद्धार कार्य में भक्तों की अटूट श्रद्धा देखने को मिल रही है। भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु खुले मन से दान सेवा कर रहे हैं।

इसी कड़ी में रविवार को इंग्लैंड निवासी एनआरआई (NRI) श्रद्धालु जसपाल भट्टी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मंदिर निर्माण हेतु 6 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि दान स्वरूप भेंट की।

भक्ति और सेवा का अनूठा संगम

जसपाल भट्टी परिवार, जो मूल रूप से पंजाब से संबंधित है, ने यह धनराशि चैत्र मेला सहायक मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार और मंदिर प्रभारी विजयपाल ठाकुर को सौंपी। मंदिर प्रभारी विजयपाल ठाकुर ने बताया कि भट्टी परिवार ने चैत्र मेला 2026 की शुरुआत में बैंक के माध्यम से 4 लाख रुपए दान किए थे।

आज मंदिर में नतमस्तक होने के बाद उन्होंने 6 लाख रुपए नकद भेंट किए, जिससे इस मेले के दौरान उनकी कुल दान राशि 10 लाख रुपए हो गई है। यह परिवार लंबे समय से मंदिर न्यास से जुड़ा है। पिछले वर्ष (चैत्र मेला 2025) में भी उन्होंने मंदिर न्यास को एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी भेंट की थी।

न्यास ने किया सम्मानित

श्रद्धालु जसपाल भट्टी ने कहा कि बाबा जी की कृपा से उन्हें यह सेवा करने का अवसर मिला है और भविष्य में जब भी वे दोबारा दर्शन के लिए आएंगे, मंदिर निर्माण में और भी अधिक सहयोग करेंगे।

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई की ओर से इस पुनीत कार्य के लिए परिवार का आभार व्यक्त किया गया। अधिकारियों ने उन्हें बाबा जी का सिरोपा, प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक अभियंता विजयपाल ठाकुर, सुरक्षा प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर, सुपरवाइजर जगदेव भाटिया सहित मंदिर स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें