काम में लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं, दुष्प्रचार करने वालों को जनता सिखाएगी सबक: विवेक शर्मा

Published:

ऊना

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए कोटला खुर्द में निर्माणाधीन पुलिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर उनके साथ कुटलैहड़ कांग्रेस के प्रधान विवेक मिंका सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय नेता भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

विपक्ष के दुष्प्रचार पर साधा निशाना

निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और पूर्व विधायक पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बिना किसी वजह के मुद्दों को तूल देकर राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं।

विवेक शर्मा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कोटला खुर्द की इस पुलिया का टेंडर विपक्ष के ही एक समर्थक की फर्म को दिया गया था। संबंधित व्यक्ति पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं और विभाग नियमानुसार अपनी कार्रवाई अमल में ला रहा है।

विधायक ने स्पष्ट किया कि काम अवार्ड होने के बाद उनकी सरकार ने कभी राजनीति नहीं की और सभी ठेकेदारों को खुला हाथ दिया है कि वे समय पर और पूरी गुणवत्ता के साथ काम पूरा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि काम में देरी करने वाली फर्मों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

"सत्ता और चंद सिक्कों के लिए बिकने वाले लोग कर रहे दुष्प्रचार"

विधायक ने क्षेत्र में भ्रम फैलाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ लोग दुष्प्रचार फैलाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता बेहद समझदार है और वह इनके बहकावे में नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि नारे लगाने वाले चेहरों की असलियत जनता अच्छी तरह जानती है; ये वही लोग हैं जिन्होंने कुटलैहड़ का बट्टा बिठाने का काम किया है और जो सत्ता तथा चंद सिक्कों के लिए बिक चुके हैं।

विवेक शर्मा ने क्षेत्र में चल रहे अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स की जानकारी देते हुए बताया कि बासड़ा में भी ₹2 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का काम जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कड़े शब्दों में दोहराया कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता सहन नहीं किया जाएगा और वे कुटलैहड़ को विकास के मामले में प्रदेश में अग्रणी बनाकर ही दम लेंगे।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें