मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

बड़सर के पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने कहा बड़सर का पिछले 28 वर्षों से नहीं हुआ विकास

सार

कांग्रेस और भाजपा के दोनों विधायकों को बड़सर का विकास न करवाने के लिए पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने ठहराया दोषी

2 मिनट
 बड़सर के पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने कहा बड़सर का पिछले 28 वर्षों से नहीं हुआ विकास

हमीरपुर

बड़सर के पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने बड़सर में भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा और मौजूदा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बड़सर का पिछले 28 वर्षों से विकास गर्त में जा चुका है। क्योंकि दोनों ही विधायक बड़सर के लिए अच्छे साबित नहीं हुए हैं।

बड़सर में किसी भी तरह का विकास करवाने में भाजपा कांग्रेस के विधायक पूरी तरह से असफल सिद्ध हुए हैं। मनजीत सिंह डोगरा ने कहा कि वह दो बार बड़सर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं । जिसमें एक बार कांग्रेस पार्टी से और दूसरी बार निर्दलीय विधायक चुने गए थे। इस दौरान उन्होंने बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 14 सरकारी कार्यालय स्थापित करवाए थे ।

उसके बाद बड़सर विधानसभा में आज तक कोई भी सरकारी कार्यालय स्थापित नहीं करवाया गया है। हालांकि उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि बलदेव शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के बहुत ही करीबी रहे हैं, लेकिन फिर भी वह बड़सर का विकास करवाने में पूरी तरह से असफल सिद्ध हुए हैं।

वहीं उन्होंने बड़सर के मौजूदा विधायक इंद्र दत्त लखनपाल पर भी जमकर निशाना साधा है। ।

उन्होंने कहा कि बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल पिछले 15 वर्षों से बड़सर का विकास करवाने में पूरी तरह से असफल सिद्ध हुए हैं हालांकि वह पूर्व मुख्यमंत्री राजावीरभद्र सिंह के चहेते रहे हैं । लेकिन बड़सर के लिए कोई ऐसी योजना नहीं ला पाए जिससे कि बड़सर का विकास हुआ हो।

पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने कहा कि बड़सर क्षेत्र में चाहे पानी की स्कीमों का आगाज हो या सड़कों और पुलों का जाल हो । इसके अतिरिक्त बड्सर में एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, बड़सर कोर्ट परिसर इसके अन्य कार्यालय अभी उन्हीं के कार्यकाल में स्थापित किए गए हैं।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें