हिमाचल में संगठन विस्तार को लेकर आम आदमी पार्टी गंभीर, मंडी सम्मेलन में मनीष सिसोदिया देंगे रणनीतिक दिशा

Published:

मंडी।

आम आदमी पार्टी द्वारा 22 मार्च 2026 को व्यास सदन, मंडी में एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

उनकी उपस्थिति इस बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण बनाती है, जहां वे प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से सीधा संवाद कर संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेंगे एवं आगामी चुनावी रणनीति को प्रभावी रूप से लागू करने पर विशेष चर्चा की जाएगी। प्रदेश के विभिन्न जिला व विधानसभा स्तर के प्रभारी, जिलों से आए पदाधिकारी, एवं सक्रिय कार्यकर्ता इस बैठक में भाग लेंगे।

डॉ सुमित पुन्याल ने कहा यह बैठक हिमाचल में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आने वाले समय की रणनीति तय करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया की उपस्थिति इस बैठक को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बना रही है, जहां वे सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को नई दिशा देंगे।

इस बैठक में लिए जाने वाले महत्वपूर्ण निर्णय आने वाले समय में संगठन की दिशा और कार्यप्रणाली को निर्धारित करेंगे। यह बैठक हिमाचल में एक मजबूत और सशक्त राजनीतिक विकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगी।

सिसोदिया इस अवसर पर प्रदेश के संगठनात्मक ढांचे की गहन समीक्षा करेंगे तथा कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद कर आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश देंगे। यह सम्मेलन प्रदेश में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और जनआंदोलन को गति देने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में संगठन विस्तार, सक्रिय सदस्यता, जनसंपर्क अभियानों की मजबूती तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा होगी।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि एक सशक्त और अनुशासित संगठन ही जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और राजनीतिक परिवर्तन का आधार बन सकता है।यह बैठक हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के संगठन को सशक्त बनाने एवं एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें