मंडी में शर्मसार हुए रिश्ते: जमीन और कार के लिए कलयुगी बेटे ने पिता को डंडे से पीटा

मंडी में शर्मसार हुए रिश्ते: जमीन और कार के लिए कलयुगी बेटे ने पिता को डंडे से पीटा
मंडी में शर्मसार हुए रिश्ते: जमीन और कार के लिए कलयुगी बेटे ने पिता को डंडे से पीटा

Published:

मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना के तहत संगौढ़ गांव में एक बेटे ने जमीनी विवाद और निजी मांगों को लेकर अपने ही पिता पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में पिता लहूलुहान हो गए और उनकी पसलियां भी टूट गई हैं। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

समारोह के बीच अचानक किया हमला

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित मस्तराम गांव में एक मुंडन समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उनका बेटा दुनी चंद अचानक वहां पहुंचा और बिना कुछ सोचे-समझे आंगन में पड़े एक डंडे से पिता पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आरोपी बेटे के चंगुल से पिता को छुड़ाया। इस हमले में मस्तराम के चेहरे, पीठ, हाथ की उंगलियों और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं।

जमीन और नई कार के लिए बना रहा था दबाव

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी दुनी चंद, जो मस्तराम की पहली पत्नी का बेटा है, काफी समय से अपने पिता पर जमीन का हिस्सा उसके नाम करने का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि जमीन के साथ-साथ वह पिता से एक नई कार की मांग भी कर रहा था। पिता द्वारा इन मांगों को पूरा न करने पर उसने तैश में आकर इस खूनी वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की कार्रवाई

मस्तराम को पहले से ही पसलियों में कुछ तकलीफ थी, और बेटे ने जानबूझकर उसी हिस्से पर बार-बार वार किए जिससे उनकी पसलियां टूट गईं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे दुनी चंद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें