मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

शादी में जा रहे दो सैनिकों की सड़क हादसे में मौत

सार

एक कार हादसे में दो सैनिकों की मौत हो गई। गाड़ी सड़क से करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार दोनों युवक दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे।

2 मिनट
शादी में जा रहे दो सैनिकों की सड़क हादसे में मौत

जिला मंडी में कटौला से आगे बथेरी में एक कार हादसे में दो सैनिकों की मौत हो गई। गाड़ी सड़क से करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार दोनों युवक दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे। दोनों युवक भारतीय सेना में सेवारत थे। दो गाड़ियों में ये लोग शादी के लिए मंडी से निकले थे।

महिला से हादसे की सूचना मिलते ही दोस्तों ने अपनी गाड़ी मोड़ी और घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने खाई में उतरकर देखा तो दोनों के शव गाड़ी से बाहर पड़े थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

दूसरी गाड़ी में सवार दोस्तों ने बताया कि वे मंडी से करीब शाम 6 बजे चले थे। 8.15 बजे जब वे दरलोग के पास पहुंचे तो उनके पीछे चल रही दोस्तों की गाड़ी नहीं थी। उन्होंने नितेश व महेन्द्र दोनों को फोन किया जो पहले किसी ने नहीं उठाया। बाद में किसी महिला ने फोन उठाया और बताया गाड़ी नीचे गिर गई है और उसे यहां फोन मिला है।

हादसे में 32 वर्षीय सेना के जवान नितेश पुत्र स्वर्गी सुरेश कुमार निवासी टारना हिल थनेहड़ा मुहल्ला मंडी और जेएंडके राइफल में तैनात महेन्द्र कुमार पुत्र मोती राम गांव दूसरा खाबू डाकघर सरद्वार, तहसील बल्ह, जिला मंडी की मौत हो गई।

तो वहीं 28 वर्षीय कीर्तिमान पुत्र रामेश्वर गांव बनियाड़, डाकघर जरोल, तहसील थुनाग जिला मंडी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार चालक नितेश के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

इस खबर को शेयर करें