जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर प्रहार: "हवा में चल रही सरकार, धरातल पर विकास शून्य; मुख्यमंत्री की पकड़ से बाहर हुए अधिकारी"

Published:

शिमला I

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे 'प्रशासनिक विफलता' का नमूना करार दिया है। मंडी से जारी एक प्रेस वक्तव्य में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार केवल मंचों से भाषणबाजी और फोटो-ऑप तक सीमित रह गई है, जबकि धरातल पर वास्तविकता अत्यंत निराशाजनक है।

कांगड़ा के ढगवार में 225 करोड़ रुपये के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को फटकारने और काम रुकवाने की घटना पर जयराम ठाकुर ने तंज कसा ठाकुर ने पूछा, "जिस प्रोजेक्ट की डेडलाइन फरवरी 2026 है, मुख्यमंत्री को अप्रैल में आकर यह क्यों याद आ रहा है कि तकनीक बदल दी गई है?

क्या पिछले कई महीनों से सरकार नींद में थी?" उन्होंने कहा कि सीएम ने 'ऑटोमैटिक' प्लांट बनाने को कहा था और अधिकारियों ने 'मैनुअल' लगा दिया। यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों की उनके अपने ही विभागों में कोई अहमियत नहीं रह गई है।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की कमजोर नस पकड़ ली है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर रौद्र रूप दिखाकर अधिकारियों की क्लास लगाना केवल अपनी विफलताओं को छिपाने का एक 'राजनीतिक स्टंट' है।

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की जमीन को पर्यटन विभाग को देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दखल से इनकार करने पर जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को घेरा ठाकुर ने कहा, "मैंने पहले ही आगाह किया था कि विश्वविद्यालय की बेशकीमती जमीन बेचने का फैसला कानून की कसौटी पर नहीं टिकेगा।

आज सुप्रीम कोर्ट के रुख ने सरकार के इरादों पर मुहर लगा दी है।" उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के संसाधनों को अपने 'विशेष मित्रों' पर लुटाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका जनता और विपक्ष कड़ा विरोध करेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सुक्खू सरकार में निर्णय मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि कोई और ले रहा है। उन्होंने कहा कि फाइलों पर वह सब कुछ हो रहा है जिसकी जानकारी मुखिया को महीनों बाद लग रही है।

इस "हवा-हवाई" कार्यप्रणाली के कारण प्रदेश के विकास कार्य ठप पड़ चुके हैं और प्रोजेक्ट्स की लागत बढ़ने से राजकोष पर अनावश्यक बोझ पड़ रहा है। जयराम ठाकुर ने मांग की कि केवल अधिकारियों को फटकारने से काम नहीं चलेगा। सरकार स्पष्ट करे कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश के बावजूद तकनीक बदलने का दुस्साहस किसने किया और इस लापरवाही के लिए कौन जवाबदेह है?

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें