बौखलाहट में क्यों जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बौखलाहट में क्यों जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
बौखलाहट में क्यों जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

Published:

शिमला

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर लोकतंत्र और जनमत के अपमान का गंभीर आरोप लगाया है। शिमला से जारी एक तीखे बयान में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री लोकसभा चुनावों में मिली हार की बौखलाहट में हैं,

जिसके कारण वह न केवल जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं बल्कि विजयी जनप्रतिनिधियों के साथ भी अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में परिजनों और मीडिया पर लगाई गई कथित रोक को बेहद शर्मनाक और निंदनीय करार दिया।

'शपथ ग्रहण समारोह से परिजनों और मीडिया को दूर रखना सरकार की संकीर्ण मानसिकता'

जयराम ठाकुर ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह में सदैव से ही उनके परिजनों के शामिल होने की एक गौरवशाली परंपरा रही है।

यह क्षण जनप्रतिनिधि और उनके परिवार के लिए सम्मान का उत्सव होता है, लेकिन सरकार ने अपनी बौखलाहट में जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में परिजनों और मीडिया को जाने से रोक दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सूबे के मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री को जनमत का आदर करना चाहिए था, लेकिन वह पहले दिन से ही चुने हुए प्रतिनिधियों को नीचा दिखाने और उन्हें प्रताड़ित करने के काम में लगे हुए हैं।

डराने-धमकाने और अधिकारियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर जिला परिषद, ब्लॉक समिति और स्थानीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनावों में जोड़-तोड़ करने के लिए सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को परेशान करने और डराने-धमकाने के लिए सरकार ने अधिकारियों को काम पर लगा दिया है,

ताकि दबाव बनाकर उनका समर्थन हासिल किया जा सके। जयराम ठाकुर ने कहा कि जो अधिकारी इस गैर-कानूनी काम में सरकार का साथ दे रहे हैं, उन्हें मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि यह कृत्य उन्हें भविष्य में बहुत महंगा पड़ेगा।

चुनाव के नियमों में बदलाव को बताया लोकतंत्र विरोधी

जयराम ठाकुर ने स्थानीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव की समयावधि में किए गए बदलावों को लेकर भी मुख्यमंत्री को घेरा। उन्होंने कहा कि पहले के नियमों के अनुसार नगर पंचायत और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के चुनाव के 7 दिनों के भीतर करवाए जाने का प्रावधान था,

लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए इस समय-सीमा को बदल दिया है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि यह बदलाव केवल इसलिए किया गया है ताकि नवनिर्वाचित सभासदों को प्रभावित करके कांग्रेस अपनी हार को छिपा सके।

उन्होंने साफ किया कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री को किसी भी हाल में 'जनमत की चोरी' नहीं करने देगी और सरकार को इस झूठ व तानाशाही का रास्ता छोड़कर जनादेश को स्वीकार करना चाहिए।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें