मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

विराट कोहली घर में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी, सचिन को फिर पीछे छोड़ा

सार

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने शानदार सैकड़ा ठोकने का काम किया।

1 मिनट
विराट कोहली घर में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी, सचिन को फिर पीछे छोड़ा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने शानदार सैकड़ा ठोकने का काम किया। विराट कोहली ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की और आसमानी छक्के लगाए, वे अपने आप में काबिले​तारीफ है।

जब कोहली अपने शतक के नजदीक थे, तब उनकी बल्लेबाजी जरूर थोड़ी धीमी पड़ी, लेकिन सेंचुरी पूरी होते ही फिर से विराट कोहली ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। वनडे क्रिकेट में उनका ये 52वां शतक था।

वे एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर कर रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले सचिन ने टेस्ट ​क्रिकेट में 51 शतक लगाने का कीर्तिमान बनाया था। 

अपनी शानदार बल्लेबाजी के बाद जब विराट कोहली ने टीम इंडिया को जीत दिला दी तो उसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी दिया गया। इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली का ये 70वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड है।

अगर हम यहां इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करते हैं तो उसमें टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल के रिकॉर्ड शामिल हैं। विराट कोहली सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाले दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर हैं। 

इस खबर को शेयर करें