मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

डॉक्टर–मरीज विवाद के बाद सक्रिय हुआ IGMC प्रशासन 'हर दिन सेहत' अभियान से बढ़ेगी जागरूकता

सार

डॉक्टर–मरीज विवाद के बाद सक्रिय हुआ IGMC प्रशासन 'हर दिन सेहत' अभियान से बढ़ेगी जागरूकता

2 मिनट
डॉक्टर–मरीज विवाद के बाद सक्रिय हुआ IGMC प्रशासन 'हर दिन सेहत' अभियान से बढ़ेगी जागरूकता

शिमला : शिमला के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में हालिया डॉक्टर–मरीज विवाद के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। आईजीएमसी प्रशासन अब अस्पताल परिसर में आने वाले लोगों से संवाद कर उन्हें स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक कर रहा है।

इसी कड़ी में बुधवार को हर दिन सेहत अभियान के तहत लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई और मरीजों व उनके परिजनों को जागरूक किया गया।

एक वर्ष पूरे होने पर बैठक आयोजित

हर दिन सेहत अभियान के एक वर्ष पूरे होने पर अस्पताल परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राहुल राव ने की। इस अवसर पर उन्होंने अभियान से जुड़े सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया।

इलाज के साथ जागरूकता पर जोर

डॉ. राहुल राव ने कहा कि हर दिन सेहत अभियान का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों और अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। अभियान के तहत प्रतिदिन मरीजों, उनके परिजनों और चेकअप के लिए आने वाले लोगों से स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारी एकत्र की जाती है।

टीमवर्क से मिली सफलता

इस अभियान में सभी डॉक्टरों के साथ-साथ मेडिकल सुपरिटेंडेंट और पूरा अस्पताल स्टाफ सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। निरंतर प्रयास, टीमवर्क और समर्पण के चलते यह अभियान प्रभावी साबित हुआ है। एक वर्ष की उपलब्धि ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सामूहिक प्रयास से समाज के स्वास्थ्य स्तर में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

इस खबर के विषय

  • IGMC
  • doctor-patient dispute
  • health campaign
  • awareness
  • Every Day Health
  • healthcare
  • public health

इस खबर को शेयर करें