हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कई घोषणाएं की हैं। सीएम ने बजट भाषण में कहा कि अति गरीब बीपीएल परिवारों की पहचान की जाएगी। एक लाख गरीब परिवारों का चयन किया जाएगा।
ये आर्थिक दृष्टि से सबसे वंचित परिवार हैं। इन परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना शुरू करने की घोषणा की। इन परिवारों को 300 यूनिट निशुल्क बिजली मिलेगी।
पक्कों मकानों से वंचित ऐसे परिवारों को चरणबद्ध तरीके से इसकी सुविधा दी जाएगी। इन परिवारों की महिलाओं को 1500-1500 रुपये की राशि मिलेगी। सीएम ने कहा कि पर्यटन स्थानों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू होगी। फिल्म शूटिंग के लिए सरल पॉलिसी बनेगी। प्रमुख पर्यटन स्थानों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू होगी।
पंचायत सचिवों के लिए 150 पद भरेंगे, ई-टैक्सी के लिए 500 युवाओं को मिलेगा अनुदान
सीएम ने कहा कि पंचायत सचिवों के लिए 150 पद भरे जाएंगे। पंचायत चाैकीदारों के पद भी चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे।
ई-टैक्सी की खरीद के लिए 500 युवाओं को 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ई-टैक्सी के मासिक किराये में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।
पटवारियों के 645 पद चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे, सड़कों के लिए एक हजार करोड़
सड़कों, पुलों व पुनर्निर्माण के लिए एक हजार करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। अगले वित्तीय वर्ष से राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन होगा। पटवारियों के 645 पद चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे। इसके लिए राज्य चयन आयोग की ओर से आवेदन मांगे जाएंगे। सीएम ने घोषणा की कि महिला के नाम पर 80 लाख से 1 करोड़ तक संपत्ति खरीदी तो स्टांप ड्यूटी 4 फीसदी लगेगी।
शिक्षा के लिए 9,660 करोड़ का बजट प्रस्तावित
शिक्षा के लिए 9,660 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। हिमाचल में सभी यूजी कोर्स सेमेस्टर सिस्टम से चलाए जाएंगे। 75 से कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों के छात्र यदि जिला मुख्यालय के कॉलेज में दाखिला लेते हैं तो उन्हें हर महीने 5,000 रुपये की सहायता मिलेगी।
पंचायत सचिवों के लिए 150 पद भरेंगे, ई-टैक्सी के लिए 500 युवाओं को मिलेगा अनुदान
सीएम ने कहा कि पंचायत सचिवों के लिए 150 पद भरे जाएंगे। पंचायत चाैकीदारों के पद भी चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे। ई-टैक्सी की खरीद के लिए 500 युवाओं को 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ई-टैक्सी के मासिक किराये में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।
मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना शुरू करने की घोषणा
सीएम ने कहा कि अति गरीब एक लाख गरीब परिवारों का चयन किया जाएगा। ये आर्थिक दृष्टि से सबसे वंचित परिवार हैं। इन परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना शुरू करने की घोषणा की।
इन परिवारों को 300 यूनिट निशुल्क बिजली मिलेगी। पक्कों मकानों से वंचित ऐसे परिवारों को चरणबद्ध तरीके से इसकी सुविधा दी जाएगी। इन परिवारों की महिलाओं को 1500-1500 रुपये की राशि मिलेगी। सीएम ने कहा कि पर्यटन स्थानों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू होगी। फिल्म शूटिंग के लिए सरल पॉलिसी बनेगी। प्रमुख पर्यटन स्थानों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू होगी।
सीएम सुक्खू ने विपक्ष पर कसा तंज
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि आपके शिवधाम को हम पूरा करेंगे। इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और विपक्ष के विधायकों ने तंज किया कि जाने की बात कर रहे हैं।
इस पर सीएम ने कहा कि यह तो जनता जानती है। आप और हम नहीं। सीएम ने आगे कहा -सत्ती और रणधीर जी मुझे यूनिवर्सिटी के समय से जानते हैं। जाने वाला बहुत कम हूं, जिस भी पद पर रहा हूं, बहुत लंबे समय तक रहा हूं।
वीकेंड टूरिज्म की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी
सीएम ने घोषणा की कि होम स्टे मालिकों को पर्यावरण अनुकूल प्रमाण पत्र मिलेगा। स्नो टूरिज्म को बढ़ावा देने को 40 गांवों को स्नो टूरिज्म स्पॉट घोषित करेंगे। महिलाओं के लिए शी ट्रैवल पोर्टल शुरू होगा। सोलन और मंडी में कारवां पार्क बनेंगे। वीकेंड टूरिज्म की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी।
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्री ज्वालाजी, श्रीनैना देवी जी का विकास होगा। होटल पीटरहाॅफ, होटल हमीर का पुनर्निर्माण होगा।
पर्यटन क्षेत्र के लिए सीएम सुक्खू ने कीं ये घोषणाएं
पीपीपी आधार पर पर्यटन पंजीकरण सिस्टम लागू होगा।
काैशल प्रशिक्षण के लिए संस्थान बनेगा।
345 लाख से विकासात्मक कार्य होंगे।
माउंटेन बाइकिंग रूट चयनित होंगे।
कांगड़ा एयरपोर्ट के पास बसाई जाएगी एरोसिटी।
अगले महीने से दिल्ली- शिमला-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू होगी।
सभी जिला मुख्यालय हेलीपोर्ट से जुड़ेंगे।