शिमला।
हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव किए हैं। सरकार ने 5 एचएएस (HAS) अधिकारियों के तबादले और उनके कार्यभार में फेरबदल की अधिसूचना जारी की है। इस फेरबदल में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से जुड़े अधिकारियों सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिकाओं में बदलाव किया गया है।
आदेशों के अनुसार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव सचिन कंवल (2009 बैच) को अब मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस नियुक्ति से वे आईएएस अधिकारी शिवम प्रताप सिंह (निदेशक, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग) को इस अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे।
2013 बैच के एचएएस अधिकारी सुनील वर्मा, जो वर्तमान में अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं आवास) के साथ 'हिमाचल प्रदेश एस्टेट डायरेक्टर' का कार्यभार भी देख रहे थे, उन्हें अब एस्टेट डायरेक्टर की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।
सुनील वर्मा अब केवल अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं आवास) का कार्यभार ही संभालेंगे। उनके स्थान पर भानु गुप्ता (2018 बैच) को नया हिमाचल प्रदेश एस्टेट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
सरकार ने पर्यटन और संस्कृति विभागों में भी फेरबदल किया है पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन (Tourism & Aviation) के अतिरिक्त निदेशक पद से स्थानांतरित कर उन्हें भाषा एवं संस्कृति विभाग में अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है।
मुख्यमंत्री के उप सचिव के रूप में कार्यरत संजीव कुमार को अब निदेशक, लघु बचत (Director, Small Savings) का कार्यभार सौंपा गया है। वे अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं शिक्षा) अनिल कुमार को लघु बचत विभाग के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे।
पंचायत चुनावों से पहले किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक दक्षता और विभागों में लंबित कार्यों को गति देने के रूप में देखा जा रहा है। विशेष रूप से आईएएस अधिकारियों और वरिष्ठ सचिवों के पास से अतिरिक्त कार्यभार हटाकर समर्पित अधिकारियों की नियुक्ति करना सरकार की प्राथमिकता रही है।
सचिन कंवल 2009CEO, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (अतिरिक्त कार्यभार),सुनील वर्मा 2013 अतिरिक्त सचिव, राजस्व एवं आवास (एस्टेट पद से मुक्त), भानु गुप्ता 2018 निदेशक, हिमाचल प्रदेश एस्टेट, चंदन कपूर 2017 अतिरिक्त निदेशक, भाषा एवं संस्कृति विभाग, संजीव कुमार 2023 निदेशक, लघु बचत (Small Savings)।