गर्ल्स स्कूल मर्जर रद्द होने पर श्रेय की राजनीति पर आशीष शर्मा का तंज, सरकार पर लगाए कई आरोप

गर्ल्स स्कूल मर्जर रद्द होने पर श्रेय की राजनीति पर आशीष शर्मा का तंज, सरकार पर लगाए कई आरोप
गर्ल्स स्कूल मर्जर रद्द होने पर श्रेय की राजनीति पर आशीष शर्मा का तंज, सरकार पर लगाए कई आरोप

Published:

हमीरपुर विधायक ने कहा- पहले संस्थान बंद किए जा रहे हैं, फिर बहाल कर श्रेय लेने की कोशिश हो रही; एफआईआर मामले पर भी सरकार को घेरा

हमीरपुर गर्ल्स स्कूल के मर्जर फैसले को रद्द किए जाने के बाद अब इस मामले में श्रेय लेने की राजनीति शुरू हो गई है। हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा ने इसको लेकर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पर तंज कसा है।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार इस फैसले का श्रेय लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं, लेकिन पहले सरकार खुद स्कूलों और संस्थानों को मर्ज करती है और बाद में उन्हें बहाल कर इसका श्रेय लेने लगती है।

आशीष शर्मा ने कहा कि यह स्थिति हास्यास्पद है कि सरकार पहले संस्थानों को बंद करने का फैसला करती है और फिर जनता के दबाव के बाद उन्हें खोलकर अपनी उपलब्धि बताती है। उन्होंने कहा कि जनता पूरे मामले को समझ रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

राजनीतिक सलाहकार पर साधा निशाना

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बड़े नेता हैं और मुख्यमंत्री की शपथ से पहले ही उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि श्रेय लेने का काम किया जा रहा है, लेकिन जनता वास्तविक स्थिति से परिचित है।

होशियार सिंह एफआईआर मामले पर सरकार को घेरा

वहीं देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर दर्ज एफआईआर को लेकर आशीष शर्मा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विरोधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि झूठे मामलों के जरिए किसी की आवाज दबाई नहीं जा सकती। सरकार को राजनीतिक द्वेष से ऊपर उठकर काम करना चाहिए।

ऐच्छिक निधि का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग

आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री और अन्य विधायकों से अपनी ऐच्छिक निधि के इस्तेमाल का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐच्छिक निधि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाता है और इसमें पारदर्शिता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि यह किसी निजी खाते का पैसा नहीं है, जिसे मनमाने तरीके से खर्च किया जा सके। उन्होंने महिला मंडलों को राशि आवंटित करने के मुद्दे पर भी सवाल उठाए।

2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

हमीरपुर विधायक ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि वर्ष 2027 में भाजपा हमीरपुर जिले में मजबूत प्रदर्शन करेगी और पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव हार जाएंगे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें