धर्मशाला: अंतर्महाविद्यालय सांस्कृतिक संगम में जीसीटीई धर्मशाला और द्रोणाचार्य कॉलेज का दबदबा

धर्मशाला: अंतर्महाविद्यालय सांस्कृतिक संगम में जीसीटीई धर्मशाला और द्रोणाचार्य कॉलेज का दबदबा
धर्मशाला: अंतर्महाविद्यालय सांस्कृतिक संगम में जीसीटीई धर्मशाला और द्रोणाचार्य कॉलेज का दबदबा

Published:

धर्मशाला

राजकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय (GCTE), धर्मशाला के सभागार में आयोजित 'अंतर्महाविद्यालय सांस्कृतिक संगम 2025-26' का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कांगड़ा जिला के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य प्रो. युवराज सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्ता पर बल दिया।

प्रतिभा का अनूठा संगम

सांस्कृतिक संगम के दौरान एकल गायन, एकल नृत्य, लघु नाटिका, समूह नृत्य और पारंपरिक 'लिखणु' चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सांस्कृतिक समिति की संयोजिका प्रो. बबीता चम्बियाल की देखरेख में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के रूप में प्रो. अंजली शर्मा, डॉ. मलकीयत सिंह, श्रीमती प्रतिभा, डॉ. पवन कुमार और श्रीमती मालती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिताओं के परिणाम: एक नज़र में

GCTE धर्मशालाद्रोणाचार्य कॉलेज, रैतज्ञान ज्योति कॉलेज समूह नृत्य द्रोणाचार्य कॉलेज, रैतGCTE धर्मशालाशरण कॉलेज, कांगड़ा लिखणु (चित्रकला) ज्ञान ज्योति कॉलेजशरण कॉलेज, कांगड़ा GCTE धर्मशाला एकल नृत्य ऋषिका (शरण कॉलेज) श्रेया राणा (द्रोणाचार्य)निशांत (GCTE धर्मशाला) एकल गायन हर्ष कुमार (GCTE धर्मशाला) काजल कुमारी (ज्ञान ज्योति) मुस्कान कपूर (शरण कॉलेज)

पुरस्कार वितरण और सम्मान

विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अतुल आचार्य एवं डॉ. मनोज कुमार द्वारा अत्यंत कुशलता से किया गया।समापन अवसर पर डॉ.

प्रीति शर्मा ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए महाविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण वर्ग के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था, विशेषकर समूह नृत्य और लघु नाटिकाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें