हिमाचल-पंजाब सीमा पर गरामोड़ा में फिर हंगामा: ट्रक यूनियन ने टोल प्लाजा पर किया जोरदार प्रदर्शन

हिमाचल-पंजाब सीमा पर गरामोड़ा में फिर हंगामा: ट्रक यूनियन ने टोल प्लाजा पर किया जोरदार प्रदर्शन
हिमाचल-पंजाब सीमा पर गरामोड़ा में फिर हंगामा: ट्रक यूनियन ने टोल प्लाजा पर किया जोरदार प्रदर्शन

Published:

बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर स्थित गरामोड़ा में लगातार दूसरे दिन भी भारी हंगामा देखने को मिला। बुधवार को खालसा टैक्स वसूली को लेकर हुए भारी बवाल के बाद, वीरवार को हालांकि निहंग सिखों की ओर से कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन गरामोड़ा टोल प्लाजा पर एक नया गतिरोध पैदा हो गया।

कीरतपुर-नेरचौक ट्रक यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह की अगुवाई में यूनियन के सदस्यों और स्थानीय टोल कर्मियों ने टोल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन किया।

स्थानीय कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप, बहाली न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

ट्रक यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह ने गरामोड़ा टोल प्लाजा के अधिकारियों पर स्थानीय कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार, मानसिक उत्पीड़न और उन्हें नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है।

धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा के समीप ही मुख्य सड़क पर बैठकर अपना विरोध जताया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन प्रधान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र के स्थानीय कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय और तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

यूनियन ने चेतावनी दी है कि जिन स्थानीय कर्मचारियों को बिना किसी ठोस कारण के नौकरी से निकाला गया है, उन्हें तुरंत ससम्मान काम पर वापस बहाल किया जाए। यदि टोल प्रबंधन ने अपनी हठधर्मी नहीं छोड़ी और हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर नहीं रखा, तो आने वाले दिनों में चक्का जाम कर इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

ट्रक यूनियन ने जिला व पुलिस प्रशासन से इस संवेदनशील मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने की पुरजोर अपील की है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें