14 साल से विधायक, 4 साल से मंत्री, फिर भी सड़क नहीं! ग्रामीणों ने अपने खर्च पर बनाया रास्ता

14 साल से विधायक, 4 साल से मंत्री, फिर भी सड़क नहीं! ग्रामीणों ने अपने खर्च पर बनाया रास्ता
14 साल से विधायक, 4 साल से मंत्री, फिर भी सड़क नहीं! ग्रामीणों ने अपने खर्च पर बनाया रास्ता

Published:

डूबलु पंचायत के लोगों ने 10-12 साल के संघर्ष के बाद खुद जुटाए संसाधन, दो पंचायतों के बीच 40-45 किलोमीटर की दूरी घटकर रह गई 7 किलोमीटर

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के दावों के बीच डूबलु पंचायत के लोगों ने सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए खुद ही पहल की है। करीब 10 से 12 साल तक सरकारी स्तर पर सड़क निर्माण का इंतजार करने और संघर्ष करने के बाद ग्रामीणों ने अपने संसाधनों और निजी खर्च से सड़क का निर्माण पूरा कर दिया।

इस कार्य में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित ठाकुर ने भी अपनी ओर से 2 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिया।

इस सड़क के बनने से दो पंचायतों के बीच की दूरी 40 से 45 किलोमीटर से घटकर महज 7 किलोमीटर रह गई है। इससे पयुरन, ब्लॉक पंचायत के साथ ट्राई, लखोठी और छलांडा के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर मोहित ठाकुर ने उठाए सवाल

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित ठाकुर ने इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने 14 साल तक विधायक और चार साल से मंत्री रहे जनप्रतिनिधि से सड़क जैसी मूलभूत सुविधा की उम्मीद की, लेकिन उन्हें खुद सड़क बनाने के लिए आगे आना पड़ा।

मोहित ठाकुर ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों के बजाय मंत्री अपने करीबियों और निजी ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने में लगे हैं। उन्होंने कोटी में कॉलेज के अलावा अन्य पंचायतों में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी सवाल उठाए।

कानूनी और सरकारी अड़चनों के बाद ग्रामीणों ने जुटाए संसाधन

स्थानीय निवासी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि दो पंचायतों को जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीणों को लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान कई कानूनी और सरकारी अड़चनें भी आईं, लेकिन लोगों ने प्रयास जारी रखे। आखिरकार सभी के सहयोग से सड़क का निर्माण पूरा हो पाया।

वहीं, स्थानीय निवासी महेशिंद्र सिंह के अनुसार, सड़क का काम करीब 10 साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन पुपलोरा के पास आकर रुक गया। बजट की कमी और वन अधिकार अधिनियम (FRA) से जुड़ी अनुमति जैसी अड़चनों के कारण निर्माण आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद संसाधन जुटाए और कंप्रेसर व ब्रेकर मशीनों की मदद से सड़क को जोड़ने का काम पूरा किया।

अब इस सड़क के तैयार होने से आसपास की पंचायतों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, ग्रामीणों को सड़क के लिए खुद संसाधन जुटाने की नौबत क्यों आई, इस मामले ने जनप्रतिनिधियों और सरकारी व्यवस्था की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े किए हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने 6 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। इस दौ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के हिमाचल स्थित शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रुप की ओर से शुभ अवसर पर करीब 200 नई कारों की डिलीवरी की जा रही है। MD राजे...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें