धर्मशाला में NSUI का प्रदर्शन, छात्रों के मुद्दों पर उठी आवाज; प्रदर्शनकारी बोले- पेपर लीक पर सख्त कानून बने

Published:

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में हुआ विरोध प्रदर्शन, छात्राओं ने कहा- शिक्षा और भविष्य के मुद्दों पर होनी चाहिए चर्चा।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न छात्र मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में धर्मशाला में शुक्रवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाया। हालांकि प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिले, जिस पर कुछ छात्रों ने कहा कि आंदोलन का मुख्य फोकस छात्रों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था पर होना चाहिए।

पेपर लीक और छात्रों के भविष्य का मुद्दा उठाया

प्रदर्शन में शामिल छात्राओं ने कहा कि वे दिल्ली में जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में यहां पहुंचे हैं। उनका कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

छात्राओं ने कहा कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्याय हो रहा है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

छात्रा ने कहा- मुद्दा छात्रों का हो, राजनीति का नहीं

प्रदर्शन में शामिल बीएड छात्रा अलीशा ने कहा कि वह इस उम्मीद से प्रदर्शन में शामिल हुई थीं कि यहां छात्रों के अधिकारों और समस्याओं पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक बयानबाजी ज्यादा दिखाई दी, जबकि छात्रों के वास्तविक मुद्दों पर कम बात हुई।

अलीशा ने कहा कि देश के लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने छात्रों पर होने वाली कार्रवाई और लाठीचार्ज जैसी घटनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे महिला सुरक्षा को लेकर भी चिंता पैदा होती है।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और सख्त कानून की मांग

प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जाएं। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी है और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

छात्रों ने कहा कि यदि कठोर कानून लागू होंगे तो भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकेगी और छात्रों के हितों की रक्षा हो पाएगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें