जांगला वार्ड से समाजसेवी देवांश चंदेल ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत

Devansh Chandel submitting nomination in Jangla Ward
Devansh Chandel submitting nomination in Jangla Ward

Published:

बिलासपुर

जिला परिषद के जांगला वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी और प्रमुख समाजसेवी देवांश चंदेल ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र एसडीएम झंडुता के समक्ष दाखिल किया। नामांकन के दौरान देवांश चंदेल के समर्थन में भारी भीड़ उमड़ी। समर्थकों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर उन्हें एसडीएम कार्यालय तक पहुंचाया।

विकास और जनसेवा का संकल्प

नामांकन दाखिल करने के बाद जनता को संबोधित करते हुए देवांश चंदेल ने लोगों से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य जांगला वार्ड की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है।

उन्होंने क्षेत्र के विकास पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने समय बाद भी इस क्षेत्र में एक सरकारी आईटीआई (ITI) तक नहीं खुल पाई है, जिसके कारण स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है।

औद्योगिक क्षेत्र और युवाओं के भविष्य पर जोर

देवांश चंदेल ने औद्योगिक क्षेत्र बरसंड की सुस्त रफ्तार पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बरसंड औद्योगिक क्षेत्र को अभी तक वह प्रगति नहीं मिल पाई है जिसका वादा किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए विशेष प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों और रचनात्मक कार्यों से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

जनता से सेवा का मांगा मौका

समाजसेवी चंदेल ने आम जनता से भावुक अपील करते हुए कहा, मुझे जनसेवा का एक मौका दें। यदि जांगला वार्ड की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देती है, तो मैं विश्वास दिलाता हूँ कि क्षेत्र की आवाज को बुलंद करूँगा और रुके हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करूँगा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें