शिमला।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपना 62वां जन्मदिवस अत्यंत सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल रहा, जहाँ मुख्यमंत्री ने ताम-झाम से दूर रहकर आम जनता के बीच समय बिताया और राज्य को 'हरित ऊर्जा राज्य' बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।
जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसी भी प्रकार के भव्य आयोजन के बजाय पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे विशेष अवसरों पर पौधे लगाकर राज्य के हरित आवरण को बढ़ाने में योगदान दें।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य में चल रही हरित पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य
हिमाचल को प्रदूषण मुक्त बनाना है। कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह सफाई अभियान चलाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन को स्वच्छता दिवस के रूप में भी मनाया गया।
मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 'ओक ओवर' में सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कीं।इस दौरान स्थानीय समूहों द्वारा पहाड़ी गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया।
प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सामाजिक सेवा के रूप में मनाया। विभिन्न जिलों में युवाओं ने रिकॉर्ड संख्या में रक्तदान किया।स्वयंसेवकों ने अस्पतालों और वृद्धाश्रमों में फल व मिठाइयां वितरित कीं। निर्धन बच्चों को स्कूल किट और पाठ्य सामग्री भेंट की गई।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों का आभार जताते हुए कहा आप सभी का स्नेह और विश्वास ही मेरी असली पूंजी है। मेरा हर दिन हिमाचल की प्रगति और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। आइए, हम मिलकर हिमाचल को आत्मनिर्भर और देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में काम करें।