धार टटोह में उमड़ा नारी शक्ति का सैलाब, युवा नेता रोहित ठाकुर ने 300 महिलाओं को किया सम्मानित

धार टटोह में उमड़ा नारी शक्ति का सैलाब, युवा नेता रोहित ठाकुर ने 300 महिलाओं को किया सम्मानित
धार टटोह में उमड़ा नारी शक्ति का सैलाब, युवा नेता रोहित ठाकुर ने 300 महिलाओं को किया सम्मानित

Published:

बिलासपुर।

बिलासपुर जिला की ग्राम पंचायत धार टटोह में 'महिला सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 300 से अधिक महिलाओं ने शिरकत कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नारी शक्ति का शानदार उदाहरण पेश किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा नेता एवं समाजसेवी रोहित ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को स्मृति चिन्ह और सम्मान देकर उनके समाज के प्रति योगदान की सराहना की।

रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा समाज के निर्माण और विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है। उनके सम्मान के बिना एक आदर्श समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। हमने धार टटोह से इस मुहिम की शुरुआत की है और अब आने वाले दिनों में क्षेत्र की 13 विभिन्न पंचायतों में इस तरह के भव्य सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने रोहित ठाकुर की इस अनूठी पहल का स्वागत किया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें समाज में एक नई पहचान मिलती है।

समाजसेवी रोहित ठाकुर ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल महिलाओं को सम्मानित करना है, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है। धार टटोह के बाद अब अगले चरण में अन्य पंचायतों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें