मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

सुंदरनगर में BBMB की 17 दुकानों को खाली करने के आदेश पर भड़की आप, चंडीगढ़ में प्रदर्शन की चेतावनी

सार

भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) द्वारा सुंदरनगर बाजार की 17 दुकानों को खाली करने और बंद करने के फैसले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।

2 मिनट
सुंदरनगर में BBMB की 17 दुकानों को खाली करने के आदेश पर भड़की आप, चंडीगढ़ में प्रदर्शन की चेतावनी

मंडी: भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) द्वारा सुंदरनगर बाजार की 17 दुकानों को खाली करने और बंद करने के फैसले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस निर्णय के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को मंडी में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय संधू ने केंद्र सरकार और बीबीएमबी प्रबंधन पर जमकर निशाना साधा।

संजय संधू ने कहा कि बीबीएमबी प्रबंधन द्वारा जारी किए गए ये आदेश पूरी तरह से जनविरोधी हैं। उन्होंने कहा कि ये दुकानें कई दशकों से स्थानीय लोगों की आजीविका का साधन हैं और प्रबंधन का यह तुगलकी फरमान गरीब दुकानदारों और उनके परिवारों को सड़क पर ला खड़ा करेगा।

संजय संधू ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीबीएमबी प्रबंधन केंद्र के अधीन कार्य करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की शह पर ही इस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं जो आम जनता के हितों के खिलाफ हैं। आम आदमी पार्टी इस निर्णय की कड़ी निंदा करती है और प्रभावित दुकानदारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

चंडीगढ़ में आंदोलन की चेतावनी आप प्रवक्ता ने सरकार और प्रबंधन बोर्ड को दोटूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दुकानों को खाली करने का यह निर्णय जल्द वापस नहीं लिया गया, तो आम आदमी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर चंडीगढ़ में केंद्र सरकार और बीबीएमबी मुख्यालय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेगी।

इस खबर के विषय

  • AAP protest
  • BBMB Sundernagar
  • shop eviction
  • political controversy
  • Chandigarh demonstration
  • Bhakra Beas
  • retail closure

इस खबर को शेयर करें