माता बगलामुखी रोपवे अब निजी हाथों में, किराया ₹50 बढ़ा; आपदा प्रभावित 9 पंचायतों की रियायत भी खत्म

माता बगलामुखी रोपवे अब निजी हाथों में, किराया ₹50 बढ़ा; आपदा प्रभावित 9 पंचायतों की रियायत भी खत्म
माता बगलामुखी रोपवे अब निजी हाथों में, किराया ₹50 बढ़ा; आपदा प्रभावित 9 पंचायतों की रियायत भी खत्म

Published:

पंडोह।

सराज विधानसभा क्षेत्र की लाइफलाइन माना जाने वाला माता बगलामुखी रोपवे अब पूरी तरह से निजी हाथों में सौंप दिया गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (RTDC) ने इसका संचालन 'स्की हिमालयास' कंपनी को दे दिया है।

इस बदलाव के साथ ही रोपवे के किरायों में भारी बढ़ोतरी और स्थानीय लोगों को मिलने वाली रियायतों में कटौती कर दी गई है, जिससे क्षेत्र में भारी रोष पनप रहा है।

किराए में वृद्धि और रियायतों पर कैंची

नई व्यवस्था लागू होते ही रोपवे का सामान्य किराया ₹350 से बढ़ाकर ₹400 कर दिया गया है। सबसे बड़ा झटका उन 12 पंचायतों को लगा है, जिनके लिए 2025 की भीषण आपदा के बाद यह रोपवे आवाजाही का एकमात्र साधन बना था।

आपदा के समय सराज की 12 पंचायतों के लिए किराया मात्र ₹50 तय किया गया था। लेकिन अब 9 पंचायतों की रियायत खत्म कर दी गई है। अब केवल 3 पंचायतों के बाशिंदों को ही रियायती दरों का लाभ मिलेगा, बाकी सभी को ₹400 चुकाने होंगे। अब रोपवे में सामान ले जाने के लिए भी अलग से चार्ज देना होगा:

निजीकरण का गणित: RTDC को होगा फायदा?

RTDC के मुख्य महाप्रबंधक रोहित ठाकुर के अनुसार, रोपवे के संचालन में निगम को भारी खर्च उठाना पड़ रहा था। आरटीडीसी खुद सारा खर्च उठाती थी और स्की हिमालयास कंपनी को हर महीने करीब ₹15 लाख का भुगतान करती थी। अब कंपनी ही बिजली, डीजल और रखरखाव का सारा खर्च उठाएगी। इसके बदले कंपनी आरटीडीसी को सालाना ₹27,14,000 देगी, जिसमें हर साल 10% की बढ़ोतरी होगी।

स्थानीय जनता में आक्रोश: "जब तक पुल नहीं, तब तक किराया न बढ़े"

स्थानीय निवासियों नेत्र सिंह, चूड़ामणि, कांती राम और श्यामलाल ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि पंडोह से बखाली-कुकलाह जाने वाला मुख्य मार्ग और पुल अभी तक पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है।

कुकलाह का रास्ता अभी भी असुरक्षित है और हल्की बारिश में बंद हो जाता है। जब तक नया पुल और सड़क सुचारू नहीं हो जाती, तब तक 12 पंचायतों को दी गई ₹50 की छूट जारी रहनी चाहिए। — रेवती ठाकुर, पूर्व उप-प्रधान, कुकलाह

पर्यटन सीजन में बढ़ेगा बोझ

गर्मियों का सीजन शुरू होते ही माता बगलामुखी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचते हैं। ऐसे में किराए में ₹50 की बढ़ोतरी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेगी। सराज की आपदा प्रभावित जनता ने सरकार से मांग की है कि इस जनविरोधी फैसले पर पुनर्विचार किया जाए।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें