कांग्रेस को बड़ा झटका, कोतवाली बाज़ार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज कश्यप भाजपा में शामिल

कांग्रेस को बड़ा झटका, कोतवाली बाज़ार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज कश्यप भाजपा में शामिल
कांग्रेस को बड़ा झटका, कोतवाली बाज़ार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज कश्यप भाजपा में शामिल

Published:

धर्मशाला।

धर्मशाला की राजनीति में आज एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला। कोतवाली बाज़ार व्यापार मंडल के अध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी अनुज कश्यप (अज्जू) ने आज आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। धर्मशाला के विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई और भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया।

अनुज कश्यप ने सुधीर शर्मा के आवास पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर उनके साथ व्यापार मंडल के महासचिव शेखर राय और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा आशु बलोरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

पार्टी में शामिल होने के बाद जारी एक प्रेस बयान में अनुज कश्यप ने कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने भाजपा में शामिल होने के मुख्य कारण गिनाए अनुज ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी हो रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार धर्मशाला के विकास और यहाँ की जनता के हितों को नजरअंदाज कर रही है, जिससे आम जनमानस में भारी रोष है। कश्यप ने कहा, धर्मशाला का आज जो भी आधुनिक स्वरूप और विकास दिखता है, वह विधायक सुधीर शर्मा की देन है। शहर के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके साथ जुड़ना समय की मांग है।

अनुज कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों में अपनी आस्था जताते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसका हिस्सा बनकर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि वह पार्टी की मजबूती और धर्मशाला के विकास के लिए जी-जान से काम करेंगे।

धर्मशाला के सबसे प्रमुख व्यापारिक केंद्र (कोतवाली बाज़ार) के अध्यक्ष का भाजपा में जाना सुधीर शर्मा के लिए बड़ी मजबूती माना जा रहा है। इससे न केवल व्यापारी वर्ग में भाजपा की पकड़ मजबूत होगी, बल्कि आगामी स्थानीय चुनावों में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें