मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

आयुर्वेद सिर्फ इलाज नहीं, संपूर्ण जीवन जीने की कला है : राजेश धर्माणी

सार

घुमारवीं में आत्रेय आयुर्वेद वेलनेस पंचकर्म रिजॉर्ट का उद्घाटन, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आयुर्वेद का महत्व बताया

1 मिनट
आयुर्वेद सिर्फ इलाज नहीं, संपूर्ण जीवन जीने की कला है : राजेश धर्माणी

घुमारवीं : घुमारवीं उपमंडल के तलवाड़ा गांव में वीरवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आत्रेय आयुर्वेद पीठ वेलनेस पंचकर्म रिजॉर्ट का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने परिसर में तुलसी का पौधा रोपित कर इसके औषधीय महत्व की जानकारी दी और आत्रेय पुनर्वसु यज्ञशाला में आयोजित हवनकुंड में आहुतियां डालकर विश्व शांति की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री धर्माणी ने “शिवालिक क्षेत्र में औषधीय पौधे” नामक पुस्तक का भी विमोचन किया। इस पुस्तक में शिवालिक पहाड़ियों में पाए जाने वाले औषधीय पौधों और उनके विभिन्न रोगों में उपयोग की जानकारी हिंदी और पहाड़ी भाषा में विस्तार से दी गई है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के कारण उत्पन्न कई रोगों के समाधान में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की प्रासंगिकता बढ़ गई है।

राजेश धर्माणी ने बताया कि आयुर्वेद केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की समग्र और प्राकृतिक शैली है। औषधीय पौधे शरीर को रोगमुक्त रखने के साथ-साथ मानसिक और आत्मिक संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि केरल की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में विशुद्ध आयुर्वेद आधारित आवासीय पंचकर्म केंद्रों की स्थापना से स्वास्थ्य पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

इस खबर के विषय

  • आयुर्वेद
  • wellness
  • Panchakarma
  • treatment
  • राजेश धर्माणी
  • health
  • घुमारवीं

इस खबर को शेयर करें