पीएसी बैठक में धर्मशाला एयरपोर्ट विस्तार व शिमला एयरपोर्ट की समस्याओं पर चर्चा: अनुराग सिंह ठाकुर

पीएसी बैठक में धर्मशाला एयरपोर्ट विस्तार व शिमला एयरपोर्ट की समस्याओं पर चर्चा: अनुराग सिंह ठाकुर
पीएसी बैठक में धर्मशाला एयरपोर्ट विस्तार व शिमला एयरपोर्ट की समस्याओं पर चर्चा: अनुराग सिंह ठाकुर

Published:

धर्मशाला I

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने धर्मशाला में आयोजित लोक लेखा समिति (PAC 2025-26) की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। इस बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, हिमाचल प्रदेश सरकार तथा संबंधित संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया।

नागरिक मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान अनुराग ठाकुर ने कांगड़ा घाटी के आर्थिक विकास के लिए धर्मशाला एयरपोर्ट (गग्गल) के विस्तार को अनिवार्य बताया।

उन्होंने शिमला एयरपोर्ट की चल रही तकनीकी और परिचालन संबंधी समस्याओं को उठाते हुए इनके त्वरित समाधान की मांग की। 'रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम-उड़ान' के तहत प्रदेश में हवाई सेवाओं के दायरे को बढ़ाने पर चर्चा की गई ताकि पर्यटन को नई गति मिल सके।

पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक में अनुराग ठाकुर ने स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत चिंतपूर्णी मंदिर के पुनर्विकास कार्य की समीक्षा की। उन्होंने जोर दिया कि प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के बुनियादी ढांचे को विश्व स्तरीय बनाया जाए।एडवेंचर टूरिज्म (साहसिक पर्यटन) से जुड़ी बाधाओं को दूर किया जाए ताकि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हों।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और NHAI के साथ हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश में हाल ही में लागू किए गए रोड टैक्स के मुद्दे को गंभीरता से उठाया। उन्होंने सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर लगने वाले शुल्क, टैरिफ और यूजर चार्जेस के विनियमन पर चर्चा करते हुए कहा कि शुल्क प्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम जनता और पर्यटकों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।

इस उच्च स्तरीय बैठक में लोक लेखा समिति के सदस्यों के अलावा विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, हिमाचल प्रदेश सरकार, DGCA, NHIDCL और अन्य संबंधित संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। अनुराग ठाकुर ने इन सभी परियोजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें