अनुराग शर्मा की केंद्र को चेतावनी - कांगड़ा घाटी रेल सेवा बहाल न हुई तो होगा उग्र आंदोलन

Anurag Sharma warns of protests over rail service
Anurag Sharma warns of protests over rail service

Published:

कांगड़ा:
राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 10 दिनों के भीतर कांगड़ा घाटी की बंद पड़ी रेल सेवाओं को पूरी तरह बहाल नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।

वह जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी रोड रानीताल स्टेशन पर रेल बहाली संघर्ष समिति द्वारा आयोजित रोष प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल मार्ग पर रेल सेवाएं पूरी तरह ठप हैं, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि रेलवे विभाग द्वारा कई बार ट्रैक, रेल डिब्बों और चक्की पुल का निरीक्षण किया जा चुका है और मार्ग को संचालन के लिए उपयुक्त भी पाया गया है, बावजूद इसके रेल सेवाएं बहाल नहीं की जा रही हैं।

अनुराग शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों के समय मात्र तीन वर्षों में बने इस रेल मार्ग ने समय के साथ कांगड़ा और मंडी के लाखों लोगों के लिए महत्वपूर्ण यातायात साधन का रूप ले लिया है। यह मार्ग न केवल स्थानीय लोगों बल्कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों और धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अहम कड़ी है।

उन्होंने सुझाव दिया कि यदि पठानकोट क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या है तो रेलवे विभाग वैकल्पिक व्यवस्था करे, न कि डलहौजी रोड से रेल संचालन का निर्णय थोपे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने की मांग की कि बरसात को बहाना बनाकर रेल मार्ग को बंद न रखा जाए।

रेल सेवाएं बंद होने से सैकड़ों ढाबा संचालकों और टैक्सी चालकों की आजीविका भी प्रभावित हुई है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें