मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

एक्टिंग छोड़ राजनीति में शामिल होंगी माधुरी दीक्षित?

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का कहना है कि “मुझे नहीं लगता कि मैं राजनीति के लिए बनी हूं। मैं तो कलाकार के रूप में बनी हूं।

1 मिनट
एक्टिंग छोड़ राजनीति में शामिल होंगी माधुरी दीक्षित?

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रहती हैं। बड़े पर्दे बाद अभी एक्ट्रेस OTT प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज 'मिसेज देशपांडे' से डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं कुछ वक्त से उनकी पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर भी खबरें चली, अब माधुरी दीक्षित ने इस पर खुलकर बात की है।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं राजनीति के लिए बनी हूं। मैं तो कलाकार के रूप में बनी हूं। एक आर्टिस्ट के तौर पर मैं जागरूकता फैला सकती हूं। लोगों की मदद कर सकती हूं।

अपने विचार शेयर कर सकती हूं. इसी तरह मैं खुद को देखती हूं।” माधुरी ने आगे कहा, “राजनीति में जाना कभी मेरी महत्वाकांक्षा में शामिल नहीं रहा। मैं खुद को वहां देख ही नहीं पाती।”

‘तेजाब', ‘हम आपके हैं कौन', ‘दिल तो पागल है' और ‘देवदास' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली माधुरी का मानना है कि एक कलाकार के रूप में वे जो असर डाल सकती हैं, वह राजनीतिक मंच से कहीं ज्यादा सच्चा और गहरा होता है।

इस खबर को शेयर करें