मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

दिवाली से पहले मिलेगा तीन फीसदी डीए, सीएम ने किया ऐलान

सार

दिवाली से पहले मिलेगा तीन फीसदी डीए, सीएम ने किया ऐलान

1 मिनट
दिवाली से पहले मिलेगा तीन फीसदी डीए, सीएम ने किया ऐलान
शिमला। 15 अक्तूबर, 2025 लंबे समय से मंहगाई भत्‍ते का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को सरकार ने दिवाली का तोहफा दे दिया है। मुख्‍यमंत्री ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए की किस्‍त एरियर सहित देने का ऐलान किया है। बिजली बोर्ड कर्मचारियों के कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री ने यह ऐलान किया है। कर्मचारियों को अप्रैल से सितंबर तक के एरियर की राशि भी दिवाली से पहले मिल जाएगी। वहीं अक्टूबर के वेतन के साथ नवंबर महीने में डीए की राशि नियमित तौर पर मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के अभी तक की देय राशि जुलाई 2023 से लेकर मार्च 2025 तक के एरियर की अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी। मुख्‍यमंत्री के इस ऐलान से कर्मचारियों की दिवाली पर खुशी और मिठास दोगुनी हो गई है।

इस खबर को शेयर करें