मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

सोलन: ड्रीम विला होटल के पास हवा में फायरिंग, आरोपी छात्र गिरफ्तार

सार

सोलन: ड्रीम विला होटल के पास हवा में फायरिंग, आरोपी छात्र गिरफ्तार

2 मिनट
सोलन: ड्रीम विला होटल के पास हवा में फायरिंग, आरोपी छात्र गिरफ्तार

सोलन, 20 नवंबर 2025: सोलन थाना क्षेत्र के ओच्छघाट स्थित ड्रीम विला होटल के पास एक छात्र द्वारा हवा में फायर करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और प्रारंभिक जाँच में मामला छात्र विवाद से जुड़ा पाया गया।

घटना के अनुसार, 19 नवंबर को शूलिनी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे BBA प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य कुमार के किराए के कमरे में कुछ सीनियर छात्र पहुँचे थे, जहाँ दोनों पक्षों में बहसबाजी और गाली-गलौज हुई थी।

विवाद बढ़ने पर आदित्य कुमार ने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसके पिता राजबल्ली शाह और परिवारजन सोलन पहुँच गए। परिजनों ने यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से शिकायत भी दर्ज करवाई, जिसके लिए दोनों पक्षों को आज दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया गया था।

बताया जा रहा है कि बातचीत के लिए पहुंचने के दौरान ड्रीम विला होटल के पास पिछले रात विवाद करने वाले छात्रों में से धर्मा नामक छात्र ने आदित्य कुमार के पिता से उनकी लाइसेंसी पिस्तौल छीन ली और हवा में फायर कर दिया। राहत की बात यह है कि फायरिंग में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

पुलिस ने आरोपी धर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने 21 वर्षीया आरोपी पर BNS की धारा 304 109 सहित आर्म्स एक्ट की धारा 25 लगाई गयी है

इस खबर को शेयर करें