टांडा अस्पताल में कार्डियोलॉजी सेवाएं बदहाल, एक डॉक्टर के सहारे चल रहा पूरा विभाग — मरीजों की जिंदगी खतरे में: विपिन सिंह परमार

Published:

धर्मशाला।

हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग की दयनीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र के लाखों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले इस प्रमुख अस्पताल में कार्डियोलॉजी जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग का केवल एक डॉक्टर के भरोसे चलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

परमार ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की भारी कमी के कारण गंभीर हृदय रोगियों को समय पर उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी जान पर बन रही है। उन्होंने कहा कि एक ही डॉक्टर पर अत्यधिक कार्यभार डालना न केवल चिकित्सकीय व्यवस्था के साथ अन्याय है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में आपातकालीन मामलों से निपटना बेहद कठिन हो गया है, और मरीजों को या तो लंबा इंतजार करना पड़ता है या फिर अन्य स्थानों पर रेफर किया जाता है, जिससे बहुमूल्य समय नष्ट होता है।

विपिन सिंह परमार ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि टांडा अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में तत्काल प्रभाव से विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए, ताकि मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार मिल सके।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो यह एक बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें