टाहलीवाल में बनेगी आधुनिक सीवरेज व्यवस्था, 24.10 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

टाहलीवाल में बनेगी आधुनिक सीवरेज व्यवस्था, 24.10 करोड़ की परियोजना को मंजूरी
टाहलीवाल में बनेगी आधुनिक सीवरेज व्यवस्था, 24.10 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Published:

हरोली (ऊना), 9 जून। हरोली विधानसभा क्षेत्र के औद्योगिक नगर टाहलीवाल में आधुनिक सीवरेज व्यवस्था विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग ने 24.10 करोड़ रुपये की लागत वाली सीवरेज परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

साथ ही परियोजना के प्रारंभिक क्रियान्वयन के लिए एक करोड़ रुपये की व्यय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है।

उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि टाहलीवाल क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी, औद्योगिक गतिविधियों और शहरी विस्तार को देखते हुए आधुनिक सीवरेज व्यवस्था की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत पूरे टाहलीवाल नगर में आधुनिक सीवरेज नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जिससे गंदे पानी के वैज्ञानिक और व्यवस्थित प्रबंधन को सुनिश्चित किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त टाहलीवाल और आसपास के क्षेत्रों के सुनियोजित शहरी विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, सड़क संपर्क और शहरी सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों तक आधुनिक सुविधाओं का लाभ पहुंचाने और समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें