मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, सुधीर शर्मा ने चामुंडा धाम में विशेष हवन यज्ञ के लिए किया आमंत्रित

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, सुधीर शर्मा ने चामुंडा धाम में विशेष हवन यज्ञ के लिए किया आमंत्रित
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, सुधीर शर्मा ने चामुंडा धाम में विशेष हवन यज्ञ के लिए किया आमंत्रित

Published:

धर्मशाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 10 जून को श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में विशेष हवन यज्ञ एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित होगा।

कार्यक्रम बुधवार, 10 जून को प्रातः 11 बजे श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में संपन्न होगा। इस दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां दी जाएंगी।

विधायक सुधीर शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं धर्मशाला क्षेत्र के लोगों से सपरिवार इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और सुशासन की नई मिसाल कायम की है।

उन्हीं आदर्शों से प्रेरित होकर हिमाचल प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि माता श्री चामुंडा के पावन दरबार में आयोजित यह हवन यज्ञ जनकल्याण और प्रदेश की उन्नति को समर्पित रहेगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें