हमीरपुर की 9 पंचायतों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार: कुपोषण मुक्त अभियान में देश भर में चमका जिला

हमीरपुर की 9 पंचायतों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार: कुपोषण मुक्त अभियान में देश भर में चमका जिला
हमीरपुर की 9 पंचायतों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार: कुपोषण मुक्त अभियान में देश भर में चमका जिला

Published:

हमीरपुर।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले ने स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है। जिले की 9 ग्राम पंचायतों का चयन 'सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान' के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ है।

कुपोषण को दूर करने और पोषण स्तर को सुधारने में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए इन पंचायतों को आगामी 2 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इनाम में मिलेगी ₹1 लाख की राशि

चयनित प्रत्येक ग्राम पंचायत को सम्मान स्वरूप 1 लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा। देश भर की लगभग 1000 पंचायतों में से इन पंचायतों का चयन कड़ी प्रतिस्पर्धा और जमीनी स्तर पर हुई जांच के बाद किया गया है।

इन पंचायतों का चयन बेहद पारदर्शी तरीके से 'पोषण ट्रैकर' पोर्टल के आंकड़ों के आधार पर किया गया है। चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए एक राज्य के डेटा की जांच दूसरे राज्य की टीम द्वारा की गई।

हिमाचल की पंचायतों में जमीनी हकीकत जानने के लिए अंडमान निकोबार की विशेष टीम ने गांव-गांव जाकर जागरूकता और पोषण स्तर की जांच की। प्रदेश की कुल 50 पंचायतें इस सूची में शामिल हैं, जिनमें मंडी की 19 और हमीरपुर की 9 पंचायतें प्रमुख हैं।

सम्मानित होने वाली पंचायतें

हमीरपुर जिले की जिन पंचायतों ने इस गौरवपूर्ण सूची में जगह बनाई है, उनमें शामिल हैं पटलांदर, मनिहाल, बल्ह, सानवी, दाड़ला, जोल, री, चमियाना और धबड़ियाना।

सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान के तहत पोषण के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए हमीरपुर की 9 पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया है। इन पंचायतों को 1-1 लाख रुपये का इनाम और सम्मान 2 अप्रैल को दिल्ली में दिया जाएगा। यह जिला प्रशासन और पंचायतों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। — कुलदीप सिंह चौहान, जिला बाल संरक्षण अधिकारी

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें