शिमला भाजपा जिलाध्यक्ष का सरकार पर प्रहार, बाहरी व्यक्तियों के वेरिफिकेशन पर उठाए गंभीर सवाल"

शिमला भाजपा जिलाध्यक्ष का सरकार पर प्रहार, बाहरी व्यक्तियों के वेरिफिकेशन पर उठाए गंभीर सवाल"
शिमला भाजपा जिलाध्यक्ष का सरकार पर प्रहार, बाहरी व्यक्तियों के वेरिफिकेशन पर उठाए गंभीर सवाल"

Published:

शिमला।

हिमाचल प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और बाहरी राज्यों से आ रहे संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच न होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के शिमला जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली, इंटेलिजेंस और जवाबदेही पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे प्रशासन की बड़ी विफलता करार दिया है।

केशव चौहान ने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से लगातार सरकार और पुलिस प्रशासन को सचेत कर रहे हैं। उन्होंने मांग की थी कि पंजाब, हरियाणा या देश के किसी भी अन्य हिस्से से आने वाले हर व्यक्ति की संपूर्ण जानकारी जुटाई जाए।

बाहरी व्यक्ति के आने का कारण, रुकने की अवधि और पहचान का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक होना चाहिए। चौहान के अनुसार, सरकार और प्रशासन ने इन चेतावनियों को नजरअंदाज किया, जिसका खामियाजा अब प्रदेश की जनता भुगत रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाहरी व्यक्ति व्यापार को माध्यम बनाकर प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन वास्तव में इनमें से कई नशे के सौदागर, बहरूपिये और अपराधी हैं।

आज प्रदेश में गुंडागर्दी और फिरौती के मामले सामने आने लगे हैं। मॉल रोड पर कथित बाबा द्वारा बेटियों के साथ छेड़खानी और हाल ही में मंदिरों में घूम रहे संदिग्ध बांग्लादेशी छात्र का मामला इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। पढ़ाई के बहाने आए इन लोगों का असली मकसद क्या है, यह पुलिस को स्पष्ट करना चाहिए।" — केशव चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा

चौहान ने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राजधानी के सुरक्षित माने जाने वाले मॉल रोड पर छेड़खानी और मंदिरों में वेश बदलकर घूम रहे विदेशी नागरिकों ने आम जनता में भय का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इंटेलिजेंस सक्रिय होता, तो ऐसे तत्व प्रदेश के शांत माहौल को भंग करने की हिम्मत कैसे करते?

भाजपा नेता ने केवल बाहरी तत्वों पर ही नहीं, बल्कि गलत गतिविधियों में संलिप्त स्थानीय युवाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने सरकार से अपील की है कि प्रदेश के हर स्थान पर कड़ी निगरानी (Surveillance) रखी जाए। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए ठोस नीति बनाई जाए। गलत राह पर चल रहे स्थानीय युवाओं को समय रहते सचेत और नियंत्रित किया जाए।

केशव चौहान ने साफ शब्दों में कहा कि हिमाचल की शांति को किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने दिया जाएगा। यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ही सुरक्षा व्यवस्था और वेरिफिकेशन प्रक्रिया में सुधार नहीं किया, तो भाजपा जनहित में उग्र आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें