ऊना में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक में विधायक सतपाल सत्ती ने फूंका जोश

ऊना में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक में विधायक सतपाल सत्ती ने फूंका जोश
ऊना में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक में विधायक सतपाल सत्ती ने फूंका जोश

Published:

ऊना।

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को ऊना स्थित जिला भाजपा कार्यालय 'दीप कमल' में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय परिचय एवं प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ऊना के विधायक और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया।

बैठक को संबोधित करते हुए सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसकी मजबूती इसके विभिन्न प्रकोष्ठों और फ्रंटल संगठनों की सक्रियता पर टिकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी के हर मोर्चे को बूथ स्तर तक एक्टिव किया जा रहा है ताकि सरकार की जनविरोधी नीतियों और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

विधायक सत्ती ने आगामी चुनावी रणनीतियों का खुलासा करते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल तात्कालिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य की बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अभी से कमर कस लें। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करें।

बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशनर्स शामिल हुए। सत्ती ने कहा कि पूर्व कर्मचारियों का समाज में एक विशेष प्रभाव होता है और उनके अनुभव का लाभ पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में मिलेगा। इस दौरान प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों का परिचय भी करवाया गया और उन्हें आगामी सांगठनिक कार्यों की रूपरेखा समझाई गई।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें