पालमपुर के वीर सपूत अमित कुमार बने लेफ्टिनेंट कर्नल

पालमपुर के वीर सपूत अमित कुमार बने लेफ्टिनेंट कर्नल
पालमपुर के वीर सपूत अमित कुमार बने लेफ्टिनेंट कर्नल

Published:

पालमपुर। पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने क्षेत्र के युवा सैन्य अधिकारी अमित कुमार को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर पदोन्नति मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल अमित कुमार और उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे पालमपुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

प्रवीन कुमार ने कहा कि पालमपुर की वीरभूमि ने देश को अनेक ऐसे सपूत दिए हैं, जिन्होंने अपनी बहादुरी, नेतृत्व क्षमता और बलिदान से राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने जनरल वी.

एन. शर्मा, परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा, कैप्टन सौरभ कालिया, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा, अशोक चक्र विजेता मेजर सुधीर वालिया तथा शहीद लांस नायक राकेश कपूर जैसे वीरों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सभी ने अपनी शौर्यगाथाओं से पालमपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पालमपुर के घमरोता (बल्ला) निवासी अमित कुमार के कंधों पर अहमदनगर में लेफ्टिनेंट कर्नल के पदोन्नति स्टार सजाए गए। इस अवसर पर उनके कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कौस्तुभ सिंह और उनकी पत्नी लक्ष्मी भी उपस्थित रहीं।

अमित कुमार सेवानिवृत्त सूबेदार दलीप सिंह के सुपुत्र तथा बल्ला ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान किरण वर्मन के भतीजे हैं। वर्तमान में वे भारतीय सेना की आर्मर्ड कोर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अपने सैन्य जीवन के दौरान उन्होंने देश सेवा, साहस और उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया है। उन्होंने लेह के दुर्गम एवं ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ-साथ मणिपुर के आतंकवाद और उग्रवाद प्रभावित इलाकों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाई हैं।

विशेष रूप से मणिपुर में तैनाती के दौरान उन्होंने उग्रवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व करते हुए 25 सफल ऑपरेशन बिना किसी सैन्य हताहत के संपन्न किए। यह उपलब्धि उनकी सैन्य दक्षता, नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।

पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार को पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सैन्य जीवन की कामना की।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें